लखनऊ में लव जिहाद; प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों को फंसाया, धर्मांतरण का खेल खुला
लखनऊ में प्यार और नौकरी का झांसा देकर स्पा सेंटर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विशेष रूप से उन लड़कियों को टारगेट किया जो पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों से लखनऊ आई थीं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नौकरी और प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों को 'लव जिहाद' के जाल में फंसाने वाले एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर के अनुसार मुस्लिम युवक नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते थे और बाद में उन पर धर्मांतरण का दबाव डालते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे खेल के केंद्र में लखनऊ का स्पा सेंटर था। आरोपियों ने विशेष रूप से उन लड़कियों को टारगेट किया जो पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों से लखनऊ आई थीं। उन्हें नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे और कई अन्य लड़कियों को दोस्ती के नाम पर फंसाया गया और फिर नशीला पदार्थ देकर उनका यौन शोषण किया गया।
फर्जी पहचान और ब्लैकमेलिंग
इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, कामरू जमाल और कमर हयात को नामजद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कामरू जमाल ने लड़कियों को धोखे में रखने के लिए अपना नाम 'राहुल' रखा था, जबकि कमर हयात खुद को 'सोनू' बताता था। आरोपियों ने लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिनके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया जाता था।
पुलिस की तैयारी के लिए आई थी पीड़िता
शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता ने बताया कि वह साल 2024 में यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए अमेठी से लखनऊ आई थी। यहां कमरू जमाल नाम के युवक ने राहुल बनकर दोस्ती की। फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर कमरे पर बुलाया और धोखे से बीयर पिलाई। उसे प्यार के झूठे वादे किए और बाद में उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। उसके अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर स्पा सेंटर में जबरन काम कराया।
बड़े नेटवर्क की आशंका
पुलिस को संदेह है कि यह नेटवर्क केवल लखनऊ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं। पीड़िता के दावे के अनुसार, गिरोह का शिकार बनी लड़कियां देश के अलग-अलग हिस्सों की रहने वाली हैं। पीड़िता के साथ हिन्दू महासभा के पदाधिकारी गोमतीनगर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया है। हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।


