मुंबई की तरह यूपी में भी दौड़ेगी लोकल ट्रेन, इन रूटों पर होगा संचालन

मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share

मुंबई-कोलकाता तरह अब यूपी में भी लोकल ट्रेन जल्द दौड़ सकती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने लोकल ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हो गई है। बोर्ड ने वाराणसी और लखनऊ मंडल के ऐसे रूटों की जानकारी मांगी है, जिन पर अत्यधिक भीड़ होती है उस रूटों पर लोकल ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Local trains will run on busy routes in UP like Mumbai
यूपी में भी लोकल ट्रेन चलेंगी

UP News: मुंबई, कोलकाता और दिल्ली की तरह अब यूपी में भी लोकल ट्रेन जल्द दौड़ेगी। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे ने लोकल ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हो गई है। बोर्ड ने वाराणसी और लखनऊ मंडल के ऐसे रूटों की जानकारी मांगी है, जिन पर अत्यधिक भीड़ होती है और उस रूट पर एमएसटी धारक अधिक हैं। ऐसे रूटों पर लोकल ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुंबई लोकल की तरह कम समय अंतराल (फ्रीक्वेंसी) पर ट्रेनें उपलब्ध कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर सुगम हो सके। इन लोकल और मेमू ट्रेनों का किराया सामान्य पैसेंजर श्रेणी का ही रहता है, जिससे आम आदमी को लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले सस्ता विकल्प मिलता है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर एनईआर प्रशासन ने स्टेशनों के नाम प्रस्तावित कर रेलवे बोर्ड को भेज दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी।

नौकरीपेशा और छात्रों को मिलेगी सहूलियत

लोकल ट्रेनों के संचलन से नौकरीपेशा खासकर सुबह जाकर शाम को लौटने वाले लोगों और छात्रों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। लोकल ट्रेन होने से भीड़ भी ज्यादा नहीं रहेगी और कम किराए में अपने गन्तव्य तक पहुंच जाएंगे।

स्टेशन तय होने बाकी

बोर्ड के निर्देश पर कुछ स्टेशनों के नाम भेजे गए हैं लेकिन भीड़ के अनुसार बाकी और स्टेशन के नाम तय किए जाने हैं। नाम अंतिम रूप से तय हो जाने के बाद मंजूरी दे दी जाएगी।

त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें

उधर, त्योहारों के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने मऊ-अंबाला कैंट के बीच वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 05301 और 05302 का संचालन 9 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन से एक अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04312-04311 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 04624-04623 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर त्योहार विशेष एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। 04668-04667अमृतसर-बरौनी-अमृतसर त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस चार अक्टूबर से एक दिसंबर तक चलेगी। अमृतसर से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बरौनी से प्रत्येक मंगलवार संचालित की जाएगी। ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 05059 कोलकाता-लालकुआं 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

इन ट्रेनें में टिकट की मारामारी

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लखनऊ एसी सुपरफास्ट, बनारस गरीब रथ, अयोध्या केंट स्पेशल और एसी डबल डेकर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें हैं, जिनमें टिकट को लेकर मारामारी है। लंबी दूरी की ट्रेनें अभी से रिग्रेट हो चुकी हैं। इन ट्रेनों में दीपावली के आसपास सीट नहीं है। ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों पर 'नो रूम' हो चुकी हैं। कुछ हावड़ा-कोलकत्ता, जयनगर, अमृतसर स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार हो चुकी है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमुंबई की तरह यूपी में भी दौड़ेगी लोकल ट्रेन, इन रूटों पर होगा संचालन