शराब तस्करी का नया जुगाड़, सायरन बजाती एंबुलेंस से बिहार-झारखंड में हो रही थी सप्लाई, 5 गिरफ्तार

मुख्य संवाददाता, आगरा
Follow us on Google News
share

आगरा में पुलिस ने सायरन बजाती एक एंबुलेंस को पकड़ा। इस एंबुलेंस में मरीज नहीं बल्कि शराब की तस्करी हो रही थी। आरोपी बिहार और झारखंड में शराब की डिलीवरी करते थे। पूछताछ में सामने आया कि तस्करों ने शराब की ढुलाई के लिए विशेष रूप से एंबुलेंस खरीदी थी।

liquor supplied in bihar jharkhand through ambulances
एंबुलेंस से बिहार-झारखंड में शराब की हो रही थी सप्लाई, 5 गिरफ्तार

UP News: पंजाब-हरियाणा से बिहार व झारखंड में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। शनिवार को आगरा जिले के एत्मादपुर पुलिस ने सायरन बजाती हुई जा रही एंबुलेंस पकड़कर इस नेटवर्क का खुलासा किया। एंबुलेंस में मरीज नहीं, बल्कि 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके आगे एक थार चल रही थी, ताकि रास्ते में रोकने पर गंभीर मरीज होने का बहाना बनाया जा सके। पूछताछ में सामने आया कि तस्करों ने शराब की ढुलाई के लिए विशेष रूप से एंबुलेंस खरीदी थी।

डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंजाब से बिहार के पूर्वी चंपारण के लिए शराब की खेप भेजी जा रही है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास गढ़ी रामी मार्ग पर एंबुलेंस को रोक लिया। उसके आगे बिहार नंबर की एक थार चल रही थी, जिसमें चार युवक सवार थे। वे पुलिस से उलझ गए और एंबुलेंस में गंभीर मरीज होने की बात कहने लगे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसी दौरान एंबुलेंस ड्राइवर कूदकर भागने लगा, लेकिन उसे भी दबोच लिया गया।

10 लाख से अधिक का माल बरामद

पुलिस की तलाशी में एंबुलेंस से करीब 10.50 लाख रुपये कीमत की 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले चार खेप सुरक्षित पहुंचा चुके थे और यह पांचवां चक्कर था। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने एंबुलेंस खरीदी थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर आते ही एंबुलेंस पर प्रयागराज का नंबर लगा देते थे, जबकि आगे बिहार नंबर की थार चलती थी। सायरन बजाती एंबुलेंस को देखकर पुलिस बैरियर भी आसानी से खुल जाते थे। आरोपियों ने बताया कि थार अप्रैल 2026 में एक फाइनेंस कंपनी की नीलामी से खरीदी गई थी।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम की धाराओं में सोनीपत (हरियाणा) निवासी रोहित, साहिल, पंकज तथा जींद निवासी साहिल और संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पांचों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।

मलपुरा में स्क्रैप संग शराब ले जाते पकड़ा था

बीते दिनों ही मलपुरा थाना पुलिस ने स्क्रैप की आड़ में ट्रक के ले जाई जा रही शराब को पकड़ा था। इस शराब की कीमत करीब साठ लाख रुपये बतायी गयी है। यह शराब पंजाब के जिरकपुर से गोरखपुर भेजी जा रही थी। तब पुलिस ने ट्रक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिले में पशुओं की आड़ में भी शराब ले जाने के मामले सामने आ चुके हैं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsशराब तस्करी का नया जुगाड़, एंबुलेंस से बिहार-झारखंड में सप्लाई, 5 गिरफ्तार