Hindi NewsUP NewsLiquor and beer shops will remain closed for 2 days from today evening in these districts of UP
यूपी के इन जिलों में आज शाम से 2 दिन बंद रहेगी शराब-बियर की दुकानें, इस डेट को भी नहीं खुलेगी

यूपी के इन जिलों में आज शाम से 2 दिन बंद रहेगी शराब-बियर की दुकानें, इस डेट को भी नहीं खुलेगी

संक्षेप: यूपी में कटेहरी (आंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज), कुंदरकी (मुरादाबाद) और गाजियाबाद पर सीटों पर 20 को मतदान है। आज शाम से पांच बजे से 20 नवम्बर को मतदान समाप्त होने तक हो बंद रहेगी।

Mon, 18 Nov 2024 01:45 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के नौ सीटों पर उपचुनाव है। कटेहरी (आंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज), कुंदरकी (मुरादाबाद) और गाजियाबाद पर सीटों पर 20 को मतदान है। 18 नवम्बर की सायं पांच बजे से 20 नवम्बर को मतदान समाप्त होने तक और मतगणना के दिन 23 नवम्बर को मतगणना समाप्त होने तक शराब की दुकानें बंद रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान से लेकर मतगणना तक भी सभी तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि 20 नवम्बर को मतदान को लेकर सर्वाजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि 18 नवम्बर की सायं पांच बजे से 20 नवम्बर को मतदान समाप्त होने तक और मतगणना के दिन 23 नवम्बर को मतगणना समाप्त होने तक शराब की दुकानें बंद रहेगी।

मतगणना स्थल के चारों ओर 8 किमी दूरी तक स्थित आबकारी के समस्त थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन यथा देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप के फुटकर अनुज्ञापन, भांग के थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन आदि सभी बंद रहेगे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |