कानपुर की तरह बदायूं में भी जल्लाद बना पिता, 5 महीने के बेटे को छत से फेंककर मार डाला

Ajay Singh संवाददाता, बदायूं
share

बदायूं में जिस शख्स ने अपने बेटे की हत्या की वह साले की शादी में शामिल होने गया था। पत्नी से झगड़े के दौरान वह गुस्से से बेकाबू हो गया। इसी गुस्से में उसने अपने पांच महीने के बेटे राघव को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

कानपुर की तरह बदायूं में भी जल्लाद बना पिता, 5 महीने के बेटे को छत से फेंककर मार डाला

UP News: शनिवार की शाम और रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश में माता-पिता के झगड़े में बच्चों के शिकार होने की सुबह साबित हुई। रविवार की सुबह जहां कानपुर में एक दवा कारोबारी ने अपनी जुड़वा बेटियों को मौत के घाट उतार दिया वहीं इसके पहले बदायूं में एक पिता ने अपने पांच महीने के बेटे को छत से फेंककर मार डाला। दोनों ही घटनाओं से लोग हैरान रह गए हैं।

बदायूं में जिस शख्स ने अपने बेटे की हत्या की वह साले की शादी में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़े के दौरान वह गुस्से से बेकाबू हो गया। इसी गुस्से में उसने अपने पांच महीने के बेटे राघव को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP

मामला, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव का है, जहां प्रमोद के बेटे सौरभ की 19 अप्रैल को बारात जानी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए उसकी बहन कुमकुम छह अप्रैल को अपनी ससुराल बहेट रसूल, थाना रजपुरा (संभल) से अपने बड़े बेटे प्रशांत और पांच महीने के बेटे राघव के साथ मायके आई थी। 17 अप्रैल को लग्न कार्यक्रम के दौरान कुमकुम के पति बॉबी और उसके भाई शिवकुमार ने अपनी बहन नीलम के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद कुमकुम को मायके में ही रोक लिया गया। बॉबी और शिवकुमार वहां से चले गए थे।

18 अप्रैल की शाम बॉबी दोबारा मलखानपुर पहुंचा और पत्नी कुमकुम से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान कुमकुम महिलाओं के बीच चली गई, जबकि पांच महीने का बच्चा राघव उसकी मां सुनीता की गोद में था। इसी दौरान बॉबी ने बच्चे को छीन लिया और छत से नीचे सीसी रोड पर फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन शादी में मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

क्या बोली पुलिस

बिसौली के प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्र ने बताया कि शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। छीना-झपटी के दौरान बच्चा छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।