समलैंगिक पत्नी ने पड़ोसन के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, सुपारी देकर पति की कराई हत्या

Ajay Singh संवाददाता, फतेहपुर
share

मालती देवी और रेनू देवी के बीच करीब डेढ़ साल से समलैंगिक संबंध थे। दोनों एक-दूसरे के साथ स्वतंत्र जीवन जीना चाहती थीं। इस रिश्ते की जानकारी जब सुमेर को हुई तो उसने मालती को घर आने और पत्नी से मिलने से सख्ती से मना कर दिया। नाराज होकर दोनों ने सुमेर की हत्या की योजना बना ली।

समलैंगिक पत्नी ने पड़ोसन के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, सुपारी देकर पति की कराई हत्या

यूपी के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां असोथर थाना के टीकर गांव में 13 जनवरी की रात हुई 45 वर्षीय किसान रामसुमेर सिंह की हत्या का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया। मृतक की पत्नी रेनू देवी ने समलैंगिक रिश्ते में बाधा बने पति ही हत्या की साजिश अपनी पड़ोसन दोस्त मालती देवी के साथ मिलकर रची थी। 60 हजार रुपये में हत्या की सुपारी देकर हत्या कराई। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि मालती देवी और रेनू देवी के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ स्वतंत्र जीवन जीना चाहती थीं। इस रिश्ते की जानकारी जब सुमेर को हुई तो उसने मालती को घर आने और पत्नी से मिलने से सख्ती से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच मिलना-जुलना और बातचीत बंद हो गई, जिससे नाराज होकर दोनों ने सुमेर की हत्या की योजना बना ली।

Voice of UP

पूछताछ में मालती ने बताया कि उसने अपने पुराने परिचित जितेंद्र गुप्ता उर्फ जिद्दी निवासी बहरामपुर थाना थरियांव से संपर्क कर 60 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। रेनू की ओर से आठ हजार रुपये नगद एडवांस दिए गए, जबकि बाकी रकम वारदात के बाद देने की बात तय हुई।

पहले रस्सी से गला दबाया फिर चाकू से रेत डाला गला

घटना वाली रात जितेंद्र अपने साथी राजू सोनकर और रामप्रकाश उर्फ महू के साथ मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने पहले रस्सी से रामसुमेर सिंह का गला दबाया और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने फोन कर मालती को काम हो जाने की जानकारी दी और बाकी के रुपये मांगे।

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है। जितेंद्र गुप्ता और रामप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।