Hindi NewsUP Newsleopard fled into the forest after being defeated by the mother the woman risked her life for her son
मां से हारकर जंगल में भाग गया तेंदुआ, बेटे के लिए महिला ने लगा दी जान की बाजी

मां से हारकर जंगल में भाग गया तेंदुआ, बेटे के लिए महिला ने लगा दी जान की बाजी

संक्षेप:

शनिवार की रात जंगल से निकले तेंदुए ने मां के पास खेल रहे बालक पर झपट्टा मार दिया। बेटे को बचाने को मां तेंदुए से भिड़ गई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। तेंदुआ, घायल मां-बेटे को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल मां-बेटे को आनन-फानन में एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाया गया

Nov 23, 2025 01:23 pm ISTAjay Singh संवाददाता, बहराइच
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक मां ने अपने बेटे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। मां से हारकर तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल मां और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला, बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे दुर्गा गौढ़ी गांव का है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात जंगल से निकले तेंदुए ने मां के पास खेल रहे बालक पर झपट्टा मार कर हमला कर दिया। बेटे को बचाने को मां तेंदुए से भिड़ गई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। तेंदुआ, घायल मां बेटे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल मां-बेटे को आनन-फानन में एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली के ककरहा रेंज के जंगल से लगे दुर्गा गौढ़ी बाजार की रहने वाली श्री देवी (उम्र 22 साल) पत्नी रमेश कुमार अपने बेटे जितिन (उम्र 5 साल) के साथ घर के दरवाजे से बाहर देर शाम बैठी थी। जितिन, मां के पास खेल रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने बालक पर झपट्टा मार दबोचने की कोशिश पर मां ने तेंदुए को झटका तो तेंदुए ने श्रीदेवी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए के हमले में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मां-बेटे के ऊपर हमले पर निकली चीख सुनकर घायलों के परिजन और अन्य ग्रामीण हांका लगाते दौड़े। तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस से घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

कई इलाकों में तेंदुए की दहशत

बहराइच के कई इलाकों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आस-पास के गांवों में अक्सर आबादी वाले इलाकों तेंदुए या भेड़िए के आने की खबरें आती हैं। ऐसे में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने, समूहों में चलने और रात में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर का डॉक्टर पुलिस की हिरासत में, 25 फाइलों पर मिले दस्तखत; जानें मामले
ये भी पढ़ें:यूपी के कुंडा में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता के एक बेटे की हत्या; दूसरा गंभीर
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |