Hindi NewsUP NewsLeopard attacks four people in Maharajganj Kushinagar in a single day
महराजगंज-कुशीनगर में आदमखोर तेंदुए की दहशत, एक ही दिन में चार लोगों पर किया हमला

महराजगंज-कुशीनगर में आदमखोर तेंदुए की दहशत, एक ही दिन में चार लोगों पर किया हमला

संक्षेप:

महराजगंज और कुशीनगर में तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गए। महराजगंज में भैंस चरा रहे लोगों पर आदमखोर ने हमला बोल दिया। वहीं, कुशीनगर में जाल से भागते हुए रेस्क्यू एक्सपर्ट और एक ग्रामीण को घायल कर दिया।

Jan 17, 2026 06:04 am ISTPawan Kumar Sharma महराजगंज/कुशीनगर
share Share
Follow Us on

यूपी के दो जिले महराजगंज और कुशीनगर में शुक्रवार को तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गए। महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी रमजान अली और श्रीधर यादव महेशपुर महेदिया वन चौकी के किनारे भैंस चरा रहे थे। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में ग्राम सिसवा गोपाल के सरेह स्थित एक गन्ने के खेत में एक तेंदुआ क्लच वॉयर में फंस गया। वन विभाग की टीम ने जाल डालकर उसे फंसा लिया। वन विभाग का सहयोग करने महराजगंज के निचलौल से रेंजर सुनील राव टीम के साथ पहुंचे। टीम उसे लेकर निकलने ही वाली थी कि तेंदुआ जाल से निकल गया और वन विभाग के साथ काम करने वाले एनजीओ के रेस्क्यू एक्सपर्ट अर्शद हुसैन और सिसवा गोपाल निवासी अंगद पासवान को जख्मी कर दिया।

ये भी पढ़ें:लड़की पर अचानक कूदा तेंदुआ, चंगुल में लेकर मार डाला; शोर मचाती रह गईं सहेलियां

दो लोगों को घायल कर जाल से निकल भागा तेंदुआ

खड्डा क्षेत्र से सटे महराजगंज जिले का गेडहरुवा जंगल पड़ता है। इसी जंगल में रहने वाले हिंसक जानवर विचरण के दौरान इन गांवों में पहुंच जाते हैं। गुरुवार रात बृजलाल के दरवाजे से तेंदुआ दो भेड़ों को उठा ले गया था, भेड़ों का शव गांव के समीप तुर्कहा मौनी नाले के पास मिला। शुक्रवार की सुबह ग्राम सिसवा गोपाल के कुछ लोग मुख्य गंडक नहर के उस पार सरेह में गये थे। राजेश लाल श्रीवास्तव के गन्ने के खेत में तेंदुआ देख इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सरेह में तेंदुआ फ़ंसा होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। एसडीओ जितेन्द्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी अमृता सिंह वन टीम के साथ मौके पर पहुंच गयी। महराजगंज से निचलौल वन रेंजर सुनील राव, टीम व जाल के साथ मौके पर पहुंच गये। जाल फेंककर मोटरसाइकिल के क्लच वायर तार में फंसे तेंदुआ को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम अभी तेंदुआ को ले जाने की तैयारी में थी तभी तेंदुआ जाल से निकलकर निचलौल रेंज में वन विभाग के साथ काम करने वाले एनजीओ रेस्क्यू एक्सपर्ट अर्शद हुसैन व अंगद पासवान को घायल कर गन्ने के खेत में लापता हो गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के डीएफओ वरुण सिंह वनकर्मियों के साथ शाम तक सरेह में काम्बिंग की मगर तेंदुए पता नहीं चल सका। तेंदुए के भाग जाने के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

एक जगह से फटा था वन विभाग का जाल

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग जो जाल लेकर आया था, उसमें तेंदुआ फंस तो गया लेकिन बाद में देखा गया कि एक जगह से जाल फटी थी। इसी से उसे निकल भागने में मदद मिली। जाल पटी नहीं होती तो तेंदुआ नहीं भाग पाता। वहीं, इस मामले में डीएफओ वरुण सिंह का कहना है कि ग्रामीणों को सावधान किया गया है कि वह अकेले सरेह में न जाएं। आस पास के इलाकें के ग्रामीण तेंदुए के पकड़े जाने तक सजग व सचते रहें। महराजगंज के साथ मिलकर कुशीनगर की टीमें तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |