लेखपाल बिकवा रहे सरकारी ज़मीनें, जांच में बड़ा खेल बेनकाब; विभाग में मचा हड़कंप

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

लेखपाल सरकारी जमीनें बेचवा रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ों और राजस्वकर्मियों की कथित मिलीभगत का बड़ा मामला सामने आया है। इसके बाद अधिकारी ऐक्शन में आए गए हैं।

लेखपाल बिकवा रहे सरकारी ज़मीनें, जांच में बड़ा खेल बेनकाब; विभाग में मचा हड़कंप
यूपी की राजधानी लखनऊ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ों और राजस्वकर्मियों की कथित मिलीभगत का बड़ा मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ों और राजस्वकर्मियों की कथित मिलीभगत का बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम के तहसीलदार की ओर से कराई गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर कब्जा हो रहा और बिक रही हैं। तहसीलदार ने दो सितम्बर को खुद पत्र लिखकर सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने के मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी है। साथ ही सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। जांच में नगर निगम के सात लेखपालों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इन पर कब्जे कराने के आरोप हैं। इससे नगर निगम में हड़कम्प मचा है।

नोटिस खत्म, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने वालों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। कई मामलों में नोटिस की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद कब्ज़ेदारों के खिलाफ कोई प्रभावी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इससे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता रहा और नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

आईजीआरएस शिकायतों में खुला पैमाइश का खेल

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में तहसीलदार को पता चला कि कई मामलों में मिनजुमला नंबरों की पैमाइश के दौरान शासकीय भूमि को नुकसान पहुंचाया गया। जांच में सात लेखपालों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण भूमाफियाओं को लाभ पहुंचा है। सरकारी जमीनें उनके कब्जे में पहुंची हैं।

तहसीलदार ने दी कार्रवाई की चेतावनी

लेखपालों की मिलीभगत से हो रहे कब्जों के मामलों के सामने आने के बाद तहसीलदार अरविन्द पाण्डेय ने गंभीरता दिखाते हुए सभी नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निर्देश जारी कर दिया है। कुछ को नोटिस जारी कर दी है। नोटिस की अवधि पूरी होते ही अवैध कब्ज़ेदारों व कब्जा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने लिखा है कि यदि भविष्य में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका शासकीय भूमि को क्षति पहुंचाने में पाई गई तो उसके खिलाफ कठोर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsलेखपाल बिकवा रहे सरकारी ज़मीनें, जांच में बड़ा खेल बेनकाब; विभाग में मचा हड़कंप