जहरीली राजनीति छोड़िए, विकास पर लड़िए; कांग्रेस- सपा को पीएम मोदी की चुनौती

Feb 23, 2026 09:31 am ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मेरठ में नरेंद्र मोदी ने मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। उन्होने कांग्रेस, सपा-बसपा को चुनौती देते हुए कहा कि जहरीली राजनीति छोडकर विकास पर लड़िए। मोदी ने एआई समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। और कहा कि अब कांग्रेस देश पर बोझ है।

जहरीली राजनीति छोड़िए, विकास पर लड़िए; कांग्रेस- सपा को पीएम मोदी की चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश को बड़ी सौगात दी। उद्घाटन के बाद उन्होंने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ मेट्रो में सफर किया तथा उनसे संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने नई परिवहन सुविधाओं को आधुनिक भारत की पहचान बताया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की धरती से उनका विशेष नाता रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत उन्होंने मेरठ से ही की थी। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों, उद्यमियों, कारीगरों और दुकानदारों ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद दिया है।

जहरीली राजनीति नहीं विकास पर लड़िए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इन दलों से विकास के मुद्दे पर मुकाबला करने का आह्वान किया था, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीति नहीं बदली। पीएम ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हमेशा विकास रही है और मेरठ मेट्रो इसका सशक्त उदाहरण है, जो क्षेत्र के यातायात और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

पहले डर-भय का माहौल रहता था-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैंने मेट्रो में सफर किया। इस दौरान लोगों से बात भी हुई। सभी ने कहा कि ऐसे दिन की कभी कल्पना नहीं की थी। वो पुराने दिनों को याद कर रहे थे। बहनों-बेटियों ने मुझे बताया कि कुछ साल पहले तक पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल रहता था। अब एक तरफ कानून-व्यवस्था सुधरी है और दूसरी ओर लोगों को सुरक्षित यातायात का माध्यम भी मिला है।

गंदी और नंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया- पीएम मोदी

इस दौरान मोदी ने कांग्रेस को आड़े लेते हुए कहा कि एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए।

12,930 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

आपको बता दें मेरठ से पीएम मोदी ने 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विकास बहुत धीमी रफ्तार से था। हालत ये थी कि कांग्रेस सरकार के समय में देश के 5 ही शहरों में मेट्रो चल पाई थी। जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है।

पीएम ने कहा कि आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई शहरों में मेट्रो पर काम चल रहा है। बीते 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची। भाजपा सरकार देशवासियों को हाई स्पीड, जाम और प्रदूषण से मुक्त सुविधा देना चाहती है। इसलिए रैपिड रेल, वंदे भारत चल रही है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।