यूपी के इस जिले में सारे सरकारी अफसर और स्टाफ की 12 अगस्त तक छुट्टियां रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ, मुख्य संवाददाता
Follow us on Google News
share

कांवड़ यात्रा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मेरठ डीएम ने 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। डीएम ने मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी है।

kanwar yatra
कांवड़ यात्रा

Meerut News: यूपी के मेरठ में डीएम डॉ. वीके सिंह ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा के मद्देनजर 12 अगस्त तक जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद कर दिए हैं। डीएम ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में ही राजपत्रित अधिकारियों को सीडीओ के माध्यम से अनुमति प्राप्त कर डीएम कार्यालय को सूचित करना होगा। अन्य कर्मचारी भी विशेष परिस्थितियों में अपने वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति लेकर इसकी सूचना डीएम कार्यालय को देंगे।

गुरुवार को विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और पिछली बैठक की अनुपालन आख्या की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 12 अगस्त तक जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद कर दिए गए हैं। सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ.राम प्रसाद, जिला क्षय रोग अधिकारी, एसीएमओ, एमओआईसी, सीडीपीओ उपस्थित रहे।

​24 घंटे अलर्ट मोड में रहे स्वास्थ्य विभाग

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए और सभी अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे अलर्ट रहें। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले की सभी एम्बुलेंस को पूरी तरह ऑपरेशनल रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, कांवड़ मार्गों पर चिकित्सा शिविरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मार्गों पर चिकित्सा शिविरों, अस्पतालों और एम्बुलेंस की जानकारी से संबंधित बोर्ड लगाए जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालु तुरंत उपचार प्राप्त कर सकें।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी के इस जिले में सारे सरकारी अफसर और स्टाफ की 12 अगस्त तक छुट्टियां रद्द