एक्सप्रेसवे को मजाक बना देने वाली भाजपा नेता के भाई की कंपनी पर LDA सख्त, PNC इन्फ्राटेक को नोटिस

विशेष संवाददाता, कानपुर
share

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण के खामियों के बाद एलडीए  निर्माण कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब कंपनी को एलडीए की चार लेन फ्लाईओवर, लूप और रैम्प निर्माण का ठेका पहले ही दिया जा चुका है।

LDA issues notice to PNC Infratech
एलडीए ने पीएनसी इंफ्राटेक को नोटिस थमाया है

UP News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में कथित खामियां सामने आने के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब कंपनी को एलडीए की महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत शहीद पथ इंटरसेक्शन पर चार लेन फ्लाईओवर, लूप और रैम्प निर्माण का ठेका पहले ही दिया जा चुका है।

एलडीए ने इस परियोजना के लिए 215.65 करोड़ रुपये का आगणन तैयार कर 19 मार्च 2026 को निविदा आमंत्रित की थी। तकनीकी बोली में चार बड़ी कंपनियां पात्र पाई गई थीं, जिनमें पीएनसी इन्फ्राटेक, जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स, एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग और एनसीसी लिमिटेड शामिल थीं। वित्तीय बोली 7 मई 2026 को खोली गई, जिसमें 194.40 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाने पर पीएनसी इन्फ्राटेक को एल-1 घोषित किया गया।

एलओए जारी होने के समय नहीं था कोई विवाद

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार 27 मई 2026 को कंपनी के पक्ष में लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी किया गया था। उस समय तक कंपनी के खिलाफ किसी प्रकार की प्रतिकूल कार्रवाई या विवाद की जानकारी सामने नहीं थी। एलडीए का दावा है कि पूरी निविदा प्रक्रिया निर्धारित नियमों और पारदर्शी मानकों के तहत पूरी की गई थी। एलडीए के मुताबिक कंपनी को ठेका दिए जाने के करीब डेढ़ माह बाद कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ। इसके बाद निर्माण कार्य में लापरवाही की शिकायतों पर एनएचएआई ने 3 सितंबर 2026 को पीएनसी इन्फ्राटेक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे तीन साल के लिए डिबार कर दिया।

कंपनी ने मांगा स्पष्टीकरण

एनएचएआई की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद एलडीए ने मामले को गंभीरता से लिया। प्राधिकरण का कहना है कि कंपनी को ठेका देने का निर्णय एनएचएआई की कार्रवाई से कई महीने पहले लिया गया था। इसके बावजूद वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पीएनसी इन्फ्राटेक को शो-कॉज नोटिस जारी कर उसका पक्ष मांगा गया है। कंपनी के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

कानपुर तक जुड़ेगा एक्सप्रेसवे

उधर, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे सीधे कानपुर से जुड़ेगा। अभी कानपुर की सीमा पर उन्नाव में फिर हाईवे को कनेक्ट करता है। हाईवे से जाजमऊ होते हुए कानपुर जाने वालों को एक घंटे से एक्स्ट्रा टाइम लग जा रहा है। जिसकी वजह से एक्सप्रेसवे के महंगे सफर के बावजूद लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsएक्सप्रेसवे को मजाक बना देने वाली की कंपनी पर LDA सख्त, PNC इन्फ्राटेक को नोटिस