Hindi NewsUP Newslaw student consumes poison on facebook live accuses bjp leader and three others condition critical
लॉ स्टूडेंट ने फेसबुक लाइव आकर खा लिया जहर, बीजेपी नेता समेत 3 पर लगाया इल्जाम; हालत गंभीर

लॉ स्टूडेंट ने फेसबुक लाइव आकर खा लिया जहर, बीजेपी नेता समेत 3 पर लगाया इल्जाम; हालत गंभीर

संक्षेप:

अरुण कुमार बीए-एलएलबी के छात्र हैं। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े अरुण दीवानी न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के पास वकालत भी सीख रहे हैं। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। अरुण ने अपनी फेसबुक आईडी से लाइव होकर सात मिनट 34 सेकेंड का एक वीडियो बनाया।

Sat, 25 Oct 2025 10:43 AMAjay Singh संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी के अलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के नगला महताब के रहने वाले एक विधि छात्र ने शुक्रवार को अपने घर से फेसबुक पर लाइव आकर जहर खा लिया। इसके लिए उसने एक भाजपा नेता और उनके भाई समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। लाइव में उसने कहा कि तीनों ने उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके अलावा लंबे समय से संजू व उसके भाई उसे प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही वकालत करने से रोकते थे। युवक को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले ही छात्र के खिलाफ थाने में मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगला महताब निवासी अनुसूचित जाति के अरुण कुमार बीए-एलएलबी के छात्र हैं। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े अरुण दीवानी न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के पास वकालत भी सीख रहे हैं। ये घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। अरुण ने अपनी फेसबुक आईडी से लाइव होकर सात मिनट 34 सेकेंड का एक वीडियो बनाया। इसमें कहा कि संजू बजाज, उनके भाई अमित बजाज व योगेश माहौर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। इस दौरान जहर की पुड़िया दिखाई। लाइव खत्म करने के बाद जहर खा लिया। वीडियो देखकर उसके दोस्त घर पहुंचे, जिसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। अरुण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें:थाने में युवक ने ब्लेड से काटा गला, आत्महत्या की कोशिश; SHO सस्पेंड

वकील बनने की इच्छा जताई, तभी से होने लगी दिक्कत

अरुण ने लाइव में भाजपा के महानगर मंत्री एडवोकेट संजू बजाज, उनके भाई अमित बजाज व भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री योगेश माहौर को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि करीब एक साल पहले तक वह संजू के साथ काम करता था। उनका ऑफिस खोलने, बंद करना व साफ-सफाई तक देखता था। इसी बीच अरुण ने संजू के सामने वकील बनने की इच्छा जाहिर की, तभी से उनको दिक्कत होने लगी। बाद में अरुण ने बीए-एलएलबी में दाखिला ले लिया। दीवानी में भी जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि तभी से संजूब के भाई अमित उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। एक बार दीवानी में मारपीट की गई। इसके अलावा एक पार्टी व कलेक्ट्रेट में हाथापाई की गई। अमित व उसके मिलने वाले देखते ही जलील करते थे। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते थे। ये चाहते हैं कि मैं इनका नौकर बना रहूं। इतना प्रताड़ित करते कि मैं इनको देखकर रास्ता बदल लेता था। संजू से शिकायत की तो उल्टा धमकाया गया। पॉक्सो के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

मेरे अंदर जीने की क्षमता खत्म

21 अक्टूबर को वह थाने में एक मामले में तहरीर लिख रहा था, तभी योगेश ने अभद्रता की। इसके बाद योगेश ने संजू के साथ मिलकर उल्टा अरुण के खिलाफ थाने में मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुझे यकीन है कि ये लोग मुझे जेल भी भिजवा देंगे। इससे आहत होकर मैं ये कदम उठा रहा हूं। जीते हुए मैं कुछ नहीं कर पाया। मरने के बाद देखता हूं। इनके साथ क्या होगा? मेरे अंदर अब जीने की क्षमता नहीं बची है।

ये भी पढ़ें:भांजे के साथ लिव इन में रह रही महिला ने की खुदकुशी, पति का शव ले जाने से इनकार

बीजेपी नेता बोले

भाजपाा नेता संजू बजाज ने कहा कि अरुण कुमार ने फेसबुक पर लाइव होकर चूहे मारने की दवा खाते हुए मुझे झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की है। पुलिस सच्चाई की जांच करे। हम जांच में पूर्ण सहयोग करेंगे। यह केवल मुकदमे से बचने के लिए षड्यंत्र किया गया है।

क्या बोली पुलिस

एएसपी और सीओ प्रथम मयंक पाठक ने कहा कि 21 अक्टूबर को दोनों पक्षों में थाने में विवाद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरुण समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है। शुक्रवार को अरुण ने आत्महत्या का प्रयास किया है। इसमें जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |