
शराब बंद कराने को घंटाघर पर महिलाओं ने लगाया जाम
Lalitpur News - फोटो- 13कैप्सन- घंटा घर पर जाम लगाए महिलाएंशराब बंद कराने को घंटाघर पर महिलाओं ने लगाया जाम ग्राम पंचायत जीरोन से जनपद आई महिलाओं ने सुनाई आप बीतीकलेक
ललितपुर। नशाखोरी खिलाफ महिलाओं ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। मंगलवार को जीरोन ग्राम पंचायत से जिला मुख्यालय आई महिलाएं ने शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर घंटाघर प्रांगण में धरना दिया और जाम भी लगाया। इन महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में अफसरों को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोरोन में देसी शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इस गांव की महिलाएं भी गांव में शराब की दुकान नहीं चाहती, जिसको लेकर वह पिछले करीब चार महीना से लगातार प्रदर्शन कर रही हैं और जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अपने गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही हैं।
मंगलवार को शराब की दुकान हटाने को लेकर करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और अफसरों को ज्ञापन देकर गांव में संचालित हो रही देसी शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग उठाई। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया बुझाया, लेकिन उन्होंने अधिकारियों की एक नहीं मानी और वह गांव से तत्काल शराब की दुकान को बंद करने की मांग पर अड़ी रही। लेकिन ज़ब आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस आश्वासन महिलाओं को नहीं दिया गया, तो वह सीधा शहर के स्थानीय घंटाघर पर पहुंची, जहां उन्होंने सड़क जामकर गांव में शराब की दुकान बंद करवाने के लिए जमकर प्रदर्शन किया। बताया गया है कि इस दौरान महिलाएं करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर बैठी रही और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती रही। घंटाघर की मुख्य सड़क जाम होने की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को दुकान बंद करने का आश्वासन देकर समझा बुझाकर धरना प्रदर्शन शांत कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




