कलारी हटाने के लिए सतगता की महिलाओं ने अधिकारियों को घेरा

Feb 28, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

Lalitpur News - फोटो- 1कैप्सन- ग्रामीण महिलाओं को समझाते पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक कलारी हटाने के लिए सतगता कीमहिलाओं ने अधिकारियों को घेरानशे की लत से बर्बाद हो

कलारी हटाने के लिए सतगता की महिलाओं ने अधिकारियों को घेरा

ललितपुर। ग्राम पंचायत सतगता की महिलाएं अपने परिवारों को बर्बादी से बचाने के लिए कलारी को गांव से हटाने की लड़ाई जारी रखे हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में एक बार फिर से अधिकारियों को घेरा और प्रतिदिन उत्पन्न होती स्थितियों से अवगत कराया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान नहीं हटी तो वह आंदोलन करेंगी। गांवों में आबादी के बीच खोली गई दुकानों से शराब की बिक्री भले ही बढ़ गई हो लेकिन गांवों में रहने वाले ग्रामीण इसके लती होते जा रहे है। जिसकी वजह से उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया और इसी कारण घर में वाद विवाद और तंगहाली की स्थिति पैदा हो गई है।

थाना जखौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत सतगता में भी आबादी के बीच संचालित देशी शराब की दुकान गांव के पूरे माहौल को दूषित कर दिया है। आबादी के बीच इस ठेके पर 24 घंटे शराब की बिक्री होती है। लोग दुकान का दरवाजा खटखटाकर देर रात्रि में भी शराब खरीदते हैं। नशे में होने के बाद लोग सड़क पर गुजरती महिलाओं, युवतियों और किशोरियों के साथ छेड़खानी या फिर फब्तियां कसते है। वह लोग किसी तरह पाई-पाई जोड़कर अपनी गृहस्थी बनाती हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए घर के पुरुष उनके पैसे याफिर कीमती सामग्री बेचकर मिले पैसों से शराब पी लेते हैं। नशे में धुत होने के बाद यह लोग घर में महिलाओं और बुजुर्गों के साथ झगड़ा मारपीट करते हैं। यही नहीं, आस पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ भी नशे में लड़ाई झगड़े हुआ करते हैं। जिसकी वजह से सौहार्द का माहौल समाप्त हो चुका है। लोग एक दूसरे से बातचीत करना पसंद नहीं कर रहे हैं। बड़ों को देखकर छोटे-छोटे बच्चे भी शराब के आदी होते जा रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि उन लोगों ने पहले भी कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन शराब का ठेका हटाया जा नहीं जा सका है। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक को इस समस्या से अवगत कराया और हर हाल में शराब के ठेके को हटाने के लिए मांग उठाई। महिलाओं के आंदोलन को देखते हुए आबकारी विभाग शराब का ठेका हटाने पर विचार कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।