घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयासपूराकलां थाना अन्तर्गत गए गांव में हुई घटनापूराबिरधा। पूराकलां थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक महिला ने गांव क

पूराकलां थाना अन्तर्गत गए गांव में हुई घटना पूराबिरधा। पूराकलां थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास और विरोध पर सोने की पुतरिया छीन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई के लिए मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पूराकलां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम करीब चार बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी संतराम लोधी उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
उसके शोर मचाने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। जाते समय वह महिला के गले में पहनी सोने की पुतरिया भी छीन ले गया। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना थाना पूराकलां पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से आरोपित लगातार उसे धमका रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


