पेट्रोलिंग देख जाल छोड़कर भागे शिकारी
Lalitpur News - फोटो- 7कैप्सन- रात्रि के समय जंगली क्षेत्र में गश्त करते वन कर्मचारीपेट्रोलिंग देख जाल छोड़कर भागे शिकारीमड़ावरा वन क्षेत्र में शिकारियों की तलाश में जु

भवरात पर वन्य जीवों के शिकार को मड़ावरा और आस पास क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि वन विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों की पेट्रोलिंग से उनके मंसूबे कामयाब नहीं हुए और वह अपना जाल छोड़ फरार हो गए। अफसरों को इसकी जानकारी देकर वन कर्मी उनकी तलाश में जुट गए हैं। शिकार के मामले मे चर्चित अतिसंवेदनशील वन क्षेत्रों में शुमार मड़ावरा में शिकारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यहां पुलिस कर्मियों के साथ वन विभाग के अफसर व कर्मचारी भी देर रात्रि तक जंगलों के भीतर गश्त कर रहे हैं। उनकी यह सक्रियता शिकारियों और तस्करों के लिए आफत बन गयी है।
वह जंगल के भीतर जाल नहीं लगा पा रहे हैं। वन विभाग की टीम को इस तरह सक्रिय देख शिकारी देर रात्रि जंगलों में दाखिल होना चाहते हैं लेकिन चौबीस घंटे की सतर्कता ने उनके पसीने छुड़ा दिए हैं। वन विभाग अफसरों के हाथ जंगल में एक जाल मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि वन कर्मियों की पेट्रोलिंग देख शिकारी इस जाल को छोड़कर भाग गए होंगे। इस जाल के मिलने पर विभागीय टीम और अलर्ट हो गई है। वन विभाग ने सौंरई, ठनगना, लखंजर, मदनपुर, गौठरा, सोल्दा, धौरीसागर, मड़ावरा, भिकमपुर, गिरार, जलंधर उल्दना वीट वन क्षेत्रों में अपना जाल बिछा रखा है। वन क्षेत्र मड़ावरा डिप्टी रेंजर सूर्यकांत और महेंद्र कुमार रजक ने बताया कि नियमित स्टाफ के अलावा अतिरिक्त वन कर्मियों को भी तैनात किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




