
मछली पकड़ने गए ग्रामीणों से मारपीट
Lalitpur News - ललितपुर के ग्राम रजवारा के ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे, जहाँ उन्हें ग्राम पचौनी के निवासी ने अन्य साथियों के साथ गाली दी और लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। इसके अलावा, एक मरीज ने अस्पताल में गलत रिपोर्ट के खिलाफ शिकायत की है।
मछली पकड़ने गए ग्रामीणों से मारपीट ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी राजेंद्र पुत्र मिट्ठू ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि दिनांक तीन दिसंबर को वह और उसके ही गांव में रहने वाले राम प्रकाश पुत्र ललांजू, कमलेश पुत्र रामचरन और विनोद पुत्र मोती पास के ही गाव ग्राम पचौनी स्थित शहजाद नदी में मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। नदी में मछली पकड़ने के लिए जाते समय ग्राम पचौनी निवासी बड़े रज्जू राजा पुत्र संतोष ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ उनसे गाली गलौज की। विरोध पर आरोपितों ने उनको लाठी डंडे, लात घुसों पीटा।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच रिपोर्ट में धांधली का आरोप ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा निवासी मयूर रावत पुत्र जमुना प्रसाद रावत ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि तबीयत खराब थी, इसीलिए वह 19 अक्टूबर को जिला सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करने के लिए गया हुआ था। जब उसने अस्पताल में तैनात डॉक्टर को दिखाया, तो उन्होंने इसका परीक्षण कर कुछ जांच लिख दी। पैथोलॉजी मौजूद लैब टेक्नीशियन ने उसकी गलत रिपोर्ट बना दी गई। इसकी जानकारी उसको तब हुई जब उसने रिपोर्ट डॉक्टर को दिखायी। अस्पताल में शिकायत पर उसकी रिपोर्ट को छिपाने और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




