विश्व में केवल भारत को ही मां का दर्जा: श्रीराम

Jan 29, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

Lalitpur News - ललितपुर में एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक ने भारत को मां का दर्जा देने की बात कही। उन्होंने 'लव जिहाद', 'धर्मांतरण' और 'जनसंख्या असंतुलन' जैसी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कवि पंकज पंडित ने देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत की।

विश्व में केवल भारत को ही मां का दर्जा: श्रीराम

ललितपुर। शहर स्थित नृसिंह बस्ती स्थित एक विवाह घर में आयोजित सकल हिन्दू समाज ने एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि विश्व में केवल भारत को ही मां का दर्जा मिला है। भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए और जटायु का अंतिम संस्कार भी किया था। प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्तमान में हिन्दू समाज के सामने कई चुनौतियों पर प्रकाश डाला। ''लव जिहाद'' को पहली चुनौती बताते हुए इसके प्रति जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कश्मीर में हुई घटनाओं का जिक्र किया और ''लैंड जिहाद'' तथा घुसपैठियों को राजनीतिक दलों की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाने की समस्या पर भी विचार करने को कहा।

उन्होंने धर्मांतरण को तीसरी और जनसंख्या असंतुलन को चौथी प्रमुख समस्या बताया, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई। उन्होंने भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, माता सरस्वती को इस देश की आत्मा बताते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर जैसे कई महापुरुषों ने भारत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कवि पंकज पंडित ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। अंत में मां भारती की आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;