अज्ञात अधेड़ का शव पटरियों पर मिला
Apr 05, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
Lalitpur News - ललितपुर के रेलवे स्टेशन धौर्रा और जाखलौन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव पटरियों पर मिला। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस ने शव को मोचर्री भेजकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।

ललितपुर। रेलवे स्टेशन धौर्रा और जाखलौन के बीच स्थित किलोमीटर खम्भा नंबर 1009/75 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पटरियों पर पड़ा मिला। लोगों से सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आस पास आंकी गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोचर्री भिजवा कर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


