Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsTragic Suicide Young Man Hangs Himself in Devaran Village
ग्रामीण ने अपने ही घर में फांसी लगा की आत्महत्या

ग्रामीण ने अपने ही घर में फांसी लगा की आत्महत्या

संक्षेप:

Lalitpur News - फोटो- 13 कैप्सन- मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो ग्रामीण ने अपने ही घर में फांसी लगा की आत्महत्याबच्चों के साथ पत्नी के मायके जाने के बाद उठाया आत्मघाती क

Dec 22, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत देवरान गांव में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बना हुआ है।थाना बार क्षेत्रांतर्गत देवरान ग्राम पंचायत स्थित कटाईजा मुहल्ला स्थित सोसाइटी के पीछे मकान में धर्मेंद्र साहू पुत्र रमेश साहू माता-पिता से अलग पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। उसकी पत्नी नसबंदी का आपरेशन कराने के लिए अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके गई थी। रविवार देर शाम धर्मेंद्र अपने घर में खाना खाकर सो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार सुबह वह घर के बाहर नहीं निकला। घर में किसी तरह की कोई हरकत भी नहीं हो रही थी। आस पास के लोगों ने उसे बुलाने का प्रयास किया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद लोगों ने खिड़की से झांककर देखा, तो कमरे के भीतर उसका शव फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। कुछ ही देर में बार थाना पुलिस आ गयी और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारने के बाद पंचनामा भरा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण और परिजन पुलिस को ग्रामीण की आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, जिससे आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मृतक धर्मेंद्र साहू का एक पुत्र और एक पुत्री है। वह अपने दो भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी बार अजमेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।