Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsTragic Electrocution Incident Claims Life of Young DJ in Madhya Pradesh
स्टेबलाइजर में करंट आने से एक युवक की मौत

स्टेबलाइजर में करंट आने से एक युवक की मौत

संक्षेप: Lalitpur News - थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम वीर में कारसदेव मंदिर के पास एक युवक करंट की चपेट में आ गया। 18 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार ने साउंड सिस्टम खोलते समय करंट लगने से झटका खाया और बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है।

Tue, 4 Nov 2025 11:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

थाना बानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वीर स्थित कारसदेव मंदिर पर साउण्ड सिस्टम खोलते समय करंट की चपेट में आने से युवक आहत हो गया। परिवार के लोग उसको लेकर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ अस्पताल जा रहे थे कि तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा रहा। थाना बानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वीर में रहने वाला 18 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार पुत्र सुक्का कुशवाहा डीजे और साउंड सिस्टम का काम करता है। सोमवार शाम गांव के कारसदेव मंदिर पर भजन कीर्तन के कार्यक्रम में उसने अपना साउंड सिस्टम लगा रखा था। कार्यक्रम समाप्ति के बाद वह अपना साउंड सिस्टम खोलने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच स्टेबलाइजर में करंट उतरने की वजह से उसको जोरदार झटका लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन और गांव के लोग उसे बानपुर के एक निजी अस्पताल लाए। यहां उसकी हालत देखकर चिकित्सक ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ले जाने की बात कही। टीकमगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घर लौटे परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार किया। परिजनों के मुताबिक पुष्पेंद्र दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी 13 मार्च 2025 को हुई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।