Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsTragic Accident Horse Rider Dies After Collision with Car
कार टकराने से घायल घुड़सवार की मौत

कार टकराने से घायल घुड़सवार की मौत

संक्षेप:

Lalitpur News - कार टकराने से घायल घुड़सवार की मौत तिलक की रश्म के लिए घोड़ा लेकर जा

Feb 09, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

तिलक के लिए घोड़ा लेकर जा रहे एक घुड़वार को कार ने टक्कर मार दी, जिससे घोड़े की मौत हो गयी और उपचार के दौरान घुड़सवार ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। कोतवाली सदर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गनगौरा निवासी 27 वर्षीय रवि पुत्र चुन्नीलाल बीती छह फरवरी को घोड़े पर सवार होकर ग्राम पटपुरा में तिलक के लिए घोड़ा देने जा रहा था। देर शाम वह पटपुरा गांव स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रही कार ने घोड़े को जोरदार टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घुड़सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी से उसको ग्वालियर भेजा गया और फिर चिकित्सकों ने उसको ग्वालियर से भोपाल रेफर किया। भोपाल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। युवक शादी-विवाह में घोड़ा किराये पर देने का कार्य करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।