ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश ललितपुरसवा किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सवा किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

फोटो- 5कैप्सन- जखौरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी।सवा किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तारजखौरा थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलतापुलिस...

सवा किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,ललितपुरSat, 18 Sep 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर सक्रिय जनपद पुलिस की गश्त व चेकिंग से सफलता मिल रही हैं। जखौरा थाना पुलिस ने एक तस्कर को सवा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

अवैध कार्यों की रोकथाम के लिए थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए बीती देर शाम चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि जैरवारा रोड स्थित नहर की पुलिया के पास एक तस्कर गांजा सप्लाई करने के लिए कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक मुलायम सिंह व सिपाहियों के साथ बताये स्थान पर गए। यहां उन्होंने एक युवक को दबोच लिया। जिसने पूछताछ के दौरान अपना नाम जगदीश लोधी (36) पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम जैरवारा बताया। उसके कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके न्यायालय के माध्मय से जेल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें