विमान से मानसरोवर पहुंचे श्रीजी, हुआ जलविहार
फोटो- 7कैप्सन: बालाजी मंदिर पर एकत्रित विमान।विमान से मानसरोवर पहुंचे श्रीजी, हुआ जलविहारजगह-जगह पुष्पवर्षा, पूजन अर्चन व उतारी गयी आरतीतालबेहट।...
तालबेहट। संवाददाता
प्राचीन परम्परा अनुसार कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में जलविहार अगाध श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रीजी को विमान में विराजित करते श्रद्धालु मानसरोवर गए। यहां उनको मंत्रोच्चार के साथ जलविहार कराया। वापस मंदिर जी को लौटते समय श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान का स्वागत व पूजन किया।
देर रात्रि तक समस्त धार्मिक क्रियाएं चलती रहीं। बीते दो वर्षों से कोविड संक्रमण के चलते विमानों का जलविहार नहीं हुआ था। इस बार सन्क्रमण शून्य होने के चलते विमानों का जल विहार हर्षोल्लास से हुआ। जिसके बाद धर्मावलंबियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। शाम होते ही राधा रमण मन्दिर, साहू समाज राम जानकी मन्दिर, कुशवाहा सामाज ध्रुवकुटी मन्दिर, श्री श्री 1008 श्री मदन मोहन सरकार आदि मंदिरों के विमानों को भक्त कंधे पर लेकर जलविहार को निकले। जिसमें सभी विमान पहले बालाजी मंदिर चबूतरा पर एकत्रित हुए। इसके बाद गाजे बाजे की धार्मिक धुनों पर सरफयाना, रानीपुरा होते हुए मानसरोवर पहुंचे। जहां नाव से श्रीजी की प्रतिमाओं को जल विहार कराया गया। इसके उपरांत मंदिर वापसी के दौरान पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह उनकी आरती उतारी गई। कार्यक्रम के दौरान राम नारायण पाठक, अरुण पाठक, ओम प्रकाश त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी विजय सोनी बबलू, बबलू लिटौरिया समेत जनसमुदाय सहयोगी के रूप में सक्रिय रहा।