अभिमान आते ही जीव से दूर हो जाते भगवान
Lalitpur News - फोटो 5कैप्सन कार्यक्रम स्थल पर कथा सुनते श्रोतागणअभिमान आते ही जीव से दूर हो जाते भगवानदिदौनिया। अमोदा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन स

दिदौनिया। अमोदा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन साध्वी सावित्री तिवारी ने भगवान की अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम लीला रास लीला का वर्णन करते हुए बताया कि रास तो जीव के शिव मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाता नहीं बल्कि उस पर विजय प्राप्त करने की कथा है। कथा वाचक ने कहा कि एक बार कामदेव ने भगवान पर पूर्ण सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया लेकिन वह भगवान को पराजित नहीं कर पाए। उनको ही परास्त होना पड़ा। रासलीला में जीव का शंका करना याफिर काम को देखना ही पाप है। गोपी गीत पर बोलते हुए व्यास ने कहा जब तब जीव में अभिमान आता है, भगवान उनसे दूर हो जाते हैं। जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है, तो श्रीकृष्ण अनुग्रह कर उसे दर्शन देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।