अतिरिक्त कार्यों से बोझ से मूल काम प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share

Lalitpur News - ललितपुर में शुक्रवार को पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया कि उन्हें नियमित कार्यों के अलावा अतिरिक्त कार्यों का बोझ उठाना पड़ रहा है। मानदेय कम होने और जरूरी संसाधनों की कमी के कारण उनका कार्य प्रभावित हो रहा है।

अतिरिक्त कार्यों से बोझ से मूल काम प्रभावित

ललितपुर। काम के बढ़ते बोझ और मेहनत के मुताबिक मानदेय समय से नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को पंचायत साहयकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भी उनको सौंपा। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में पंचायत सहायकों से ग्राम पंचायत के नियमित कार्यों के अतिरिक्त विभागीय कार्य, सर्वेक्षण, पौर्टलों पर डेटा फीडिंग, निर्वाचन, स्वगणना सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्य कराए जा रहे हैं। इन बढ़ती जिम्मेदारियों की तुलना में वर्तमान मानदेय बेहद कम है।

सिर्फ यही नहीं, कार्य करने के लिए जरूरी संसाधन और सुविधाएं भी कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने बताया कि स्व गणना, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री आदि कार्यों के कारण पंचायत के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए उन लोगों से पंचायत के कार्य लिए जाएं। अतिरिक्त कार्यों के लिए आधिकारिक पहचान और अतिरिक्त मानदेय भी मिलना चाहिए। ग्राम पंचात कार्यालय में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, व्दियुत संयोजन, बैठने की सुविधा, पेयजल आदि व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। पंचायत सहायकों को उच्च गुणवत्ता के स्मार्ट फोन भी उपबल्ध कराने चाहिए, जिससे उनको तकनीकी समस्या उत्पन्न नहीं हो। उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार, स्पष्ट दिशा निर्देश दिए जाएं। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों के साथ सदस्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।