Lalitpur News: सीसीटीवी ने खोली मारपीट की सच्चाई
Lalitpur News: महरौनी में एक मारपीट मामले की पुलिस जांच में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। प्रारंभ में एक पक्ष के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना के आधार पर आवश्यक कदम उठाए हैं।

Lalitpur News: महरौनी। मारपीट के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पहले केवल एक पक्ष के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन मामले की विस्तृत विवेचना और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्रारंभिक स्तर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। हालांकि विवेचना के दौरान विवेचना अधिकारी अरविंद सिंह ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तथ्यों का गहन परीक्षण किया।
जांच में दोनों पक्षों की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोनों ओर के नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह के निर्देशन में जांच कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है तथा आगे भी साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


