
अपराध रोकने को हर संभव कार्रवाई करें: एसपी
Lalitpur News - पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रिल, अनुशासन, और साफ-सफाई का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरुस्कृत किया। साथ ही,...
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली और उसका बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड तथा तालमेल की गुणवत्ता का सूक्ष्मता से अवलोकन करके बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरुस्कृत भी किया। पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, कन्ट्रोल रूम, वर्दी स्टोर आदि का जायजा लेकर साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव संग संसाधनों की स्थिति को भी परखा। इसके बाद डायल-112 के वाहनों के निरीक्षण में साफ-सफाई, संचार उपकरणों वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल की कार्यशीलता तथा अन्य आपातकालीन उपकरणों की क्रियाशीलता को परखा।

पीआरवी स्टाफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित व सेवाभाव से कार्य करने को प्रेरित किया। त्वरित रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक सुझाव दिए। एसपी ने अर्दली रूम में रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न मदों के रजिस्टरों का अवलोकन करके विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाइयों, शिकायतों तथा लम्बित पत्रावलियों की प्रगति को भी जांचा और संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देश भी दिए। परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों, कर्मचारीगणों से उनकी समस्याओं को सुनकर, सम्बन्धित को अविलम्ब निस्तारण करने के लिए कहा। एसपी ने परेड का निरीक्षण करते समय हेड कांस्टेबल सुमित वर्मा तथा कांस्टेबल अभिनेश सिंह को उच्च कोटि की वर्दी धारण करने पर प्रशंसा की तथा उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित भी किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महरौनी आशीष मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे। बॉक्स : पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने शुक्रवार की परेड के दौरान पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। पीआरवी 5808 के रजिस्टर को चेक करने पर उसमें सभी प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट अंकित मिली। इस पर पीआरवी के उप निरीक्षक भूपेन्द्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल शत्रुन्ज्य प्रताप सिंह, चालक हेड कांस्टेबल अरूण राय को उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


