किसी को भी नहीं बताएं अपना ओटीपी
Lalitpur News - फोटो- 2कैप्सन- ग्रामीणों को जानकारी देते पुलिस अफसरकिसी को भी नहीं बताएं अपना ओटीपीफोन पर परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की घुड़की मिले तो डरें नहीं, संयम र

थाना मदनपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नीमखेड़ा के ग्रामीणों को पुलिस ने साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी और बचाव के तरीके साझा किए। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन याफिर ईमेल आईडी पर आया ओटीपी किसी से भी साझा नहीं करें। सर्फ यही नहीं, पिरिजनों को गिरफ्त में बता पैसे मांगने वालों से घबराए नहीं बल्कि पुलिस को इसकी जानकारी दें। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने गांव में जन चौपाल का आयोजन किया। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को आगामी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान ''मिशन शक्ति'' के तहत महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और डिजिटल धोखाधड़ी के विभिन्न रूपों फिशिंग, मैलवेयर, हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड तथा क्रेडिट व डेबिट कार्ड धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को हेल्पलाइन नंबर 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देकर सतर्क किया गया। बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्रामीणों से पुलिस ने सहयोग मांगा। जन चौपाल में सुरक्षा समिति का गठन हुआ। पुलिस ने रजिस्टर नंबर आठ और हिस्ट्रीशीटर संग शस्त्र लाइसेंसों की भी जांच की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश ऊ०ीौ थाना प्रभारी मदनपुर ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग को अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




