साइबर क्राइम के पोर्टलों पर काम करना सीखें थानेदार: एसपी
Lalitpur News - फोटो- 6कैप्सन- पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश देते पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताकसाइबर क्राइम के पोर्टलों पर काम करना सीखें थानेदार: एसपीभारत सरकार ने सा

बढ़ते साइबर क्राइम को ध्यान में रखकर साइबर स्लेबरी, म्यूल एकाउण्ट्स, आईएमईआई ब्लाकिंग, फिशिंग आदि के बारे में जन सामान्य को जागरुक करना बहुत जरूरी है। इसकी जानकारी होने पर साइबर क्राइम की घटनाओं में कमी आएगी। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान यह बात पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कही। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने साइबर क्राइम की घटनाओं पर रोक लगाने और त्वरित कार्रवाई के लिए कई पोर्टल संचालित कर रखे हैं। जिस पर थानाध्यक्षों को काम करना आना चाहिए। इसलिए इन पोर्टलों को थाना प्रभारी नियमित रूप से लागिंन करें। उसका प्रशिक्षण प्राप्त करके इन पर काम करने की आदत डालें।
इन पोर्टलों के माध्यम से की गई कार्रवाई का अभिलेख तैयार करके साप्ताहित रिपोर्ट भी बनाएं। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, होली आदि के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रमों, मेला को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में स्थापित शिवलिंग की सुरक्षा के लिए पोस्टरव पिकेट पार्टी की तैनाती, प्रभावी भीड़ और यातायात प्रबंधन तथा सतत गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रश्नपत्रों का सुरक्षित आवागमन, सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। यक्ष एप की निर्धारित एसओपी के अक्षरश: अनुपालन और उसके प्रभावी शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए भी कहा, जिससे कि अपराधियों, वास्तविक सक्रिय अपराधियों, माफिया, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर, वांछित, पुरुस्कार घोषित की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा रोकथाम की जा सके। शासन की मंशानुरूप जन-सुनवाई पर विशेष ध्यान देते हुये समस्त पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में प्रभावी जनसुनवाई कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण को निर्देश दिये। आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने तथा आवेदकों का शत-प्रतिशत फीडबैक लेने को जरूरी बताया। ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत माल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के प्रत्येक थाने पर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनका गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने तथा विभिन्न अभियोगो में वांछित, एनबीडब्ल्यू, कुर्की, वारण्ट आदि से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व तामीला कराने के लिए कहा। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों की ववेचनाओं को भी निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए गए। जनपद के अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर, गुण्डा एक्ट की कार्रवाई करने को निर्देशित किया। जनपद में सभी प्रकार के अपराधों में संलिप्त माफियाओं को चिन्हित करने तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। जनपद में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) सम्पति जब्तीकरण की कार्रवाई के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में वांछित, वारन्टी, टॉप टेन, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध विस्फोटक पदार्थों व शस्त्रों की बरामदगी, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, जुआ, सट्टा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए जाने के लिए कहा। समस्त थाना व मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों को महिला सम्बन्धी अपराधो में नियमानुसार कार्रवाईए की समीक्षा कर अभियान के तहत निर्धारित नियम के अनुसार ज्यादा से ज्यादा प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



