Lalitpur News: सात वारंटियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

Lalitpur News: मड़ावरा में शातिर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए अभियान के तहत मड़ावरा कोतवाली पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज मश्रिा भी शामिल थे।

Lalitpur News: सात वारंटियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

Lalitpur News: मड़ावरा। शातिर अपराधियों, वारंटियों और वांछितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने अभियान छेड़ रखा है। इस क्रम में मड़ावरा कोतवाली पुलिस ने विभन्नि स्थानों पर छापेमारी करते हुए सात वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गयी। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मड़ावरा पुलिस ने 07 नफर वारण्टी अभियुक्तों 32 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र घासीराम साहू निवासी ग्राम पंचायत मड़ावरा, 40 वर्षीय गोता पुत्र रबुआ निवासी ग्राम लिधौरा, 50 वर्षीय कीरत पुत्र कलू अहिरवार निवासी ग्राम लिधौरा, रामचरन पुत्र बुद्दा निवासी ग्राम लिधौरा, छुटुवा पुत्र नब्बू अहिरवार निवासी ग्राम लिधौरा, पिरवा पुत्र हल्का निवासी ग्राम हंसरा तथा धूमन पुत्र हम्मीर निवासी ग्राम हंसरी थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद न्यायालय मुख्य न्यायिक मज्ट्रिरेट के समक्ष उक्त सभी को पेश किया गया। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मड़ावरा मनोज मश्रिा सहित फोर्स मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।