नपा हटाएगी खतरनाक यूनिपोल, ठेकेदार को नोटिस जारी

Apr 05, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share

Lalitpur News - ललितपुर में तीन अप्रैल को आंधी और बारिश के दौरान एक यूनिपोल गिरने के बाद नगर पालिका ने सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई है। उन्होंने शहर में जर्जर तेरह यूनिपोल को हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। नगर पालिका के अधिकारियों ने अवैध होर्डिंग को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

नपा हटाएगी खतरनाक यूनिपोल, ठेकेदार को नोटिस जारी

ललितपुर। तीन अप्रैल को आंधी और बारिश के दौरान स्टेशन रोड पर एक यूनिपोल के धराशायी होने के बाद नगर पालिका परिषद के अधिकारी जनसामान्य की सुरक्षा को लेकर संजीदा हो गए हैं। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे जर्जर तेरह यूनिपोल को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार नोटिस जारी किया है। शहरी क्षेत्र में विज्ञापन के लिए नगर पालिका परिषद की इजाजत लेकर कई स्थानों पर यूनिपोल और ओवरहेड गेट लगाए गए हैं। जिनकी हालत बेहद जीर्णशीर्ण हो चुकी है। तीन अप्रैल को आंधी और बारिश के दौरान स्टेशन रोड जाने वाली सड़क पर एक यूनिपोल गिर गया था।

गनीमत यह रही कि रात्रि के दौरान सड़क पर सन्नाटा था और कोई अनहोनी नहीं हुई। जिसके बाद शहरवासियों ने इसको बड़ी घटना मानकर इस तरह की प्रचार के साधनों पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी और इनको हटाने के लिए मांग भी उठाई। हालांकि इस घटना को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बेहद संजीदगी से लिया और आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखकर झांसी के ठेकेदार को नोटिस जारी करके शहर के तेरह स्थानों पर लगाए गए यूनिपोल और ओवरहेड तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।शहर में कुल तेरह स्थानों पर जर्जर यूनिपोल और ओवरहेड लगे हुए हैं। वर्णी कालेज चौराहा, तुवन चौराहा, सुपर मार्केट, सिद्धी फार्मेसी के पास, कोतवाली सदर के सामने, डाक घर के पास, बस स्टैंड, सागर रोड, झांसी रोड, सदर कांटा चौराहा, कैलगवां चौराहा मवेशी बाजार और स्टेट बैंक के पास सड़क के डिवाइडर पर यूनिपोल लगे हैं। स्टेशन रोड पर यूनिपोल गिरने के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने शहर दायरे में लगी अवैध होर्डिंग को भी चिह्नित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों के आस पास दशकों पुराने मकानों की छतों पर विशालकाय होर्डिंग लगे हैं। मकान के जर्जर होने की स्थिति में इन होर्डिंग के गिरने और किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।