नहीं बनाए साईिकल ट्रैक, वाहनों के बीच भरनी होगी रफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

नहीं बनाए साईिकल ट्रैक, वाहनों के बीच भरनी होगी रफ्तारशहर की कई प्रमुख सड़कों से फुटपाथ गायब, पैदल चलना हुआ मुश्किलपीएम की अपील के बाद पेट्रोल व डीजल क

नहीं बनाए साईिकल ट्रैक, वाहनों के बीच भरनी होगी रफ्तार

ललितपुर। डीजल और पेट्रोल के न्यूनतम उपयोग संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद वाहनों की शेयरिंग तथा साईिकलिंग पर लोग गम्भीरता से विचार करने लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के मुख्य सड़क मार्गों पर साईिकल चलाने की संभावनाएं टटोली जा रही हैं। हालांकि दोनों जगह अलग से साईिकल चलाने की कोई व्यवस्था नहीं है। डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने के लिए वाहनों की शेयरिंग के साथ साईिकलिंग अच्छा विकल्प है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसका आसानी के साथ उपयोग कर सकते हैं। इससे वह अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे, साथ ही उनका वर्कआऊट भी हो जाएगा, जिससे उनकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोगों ने जनपद में साईिकल ट्रैक को तलाश किया लेकिन वह उनको खोजे नहीं मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य सड़क के दोनों छोरों पर सफेद पेंट से एक लाइन खिची है। जिस पर बाइकें फर्राट भरती नजर आती हैं। दूर-दूर तक साईिकल के लिए अलग से कोई ट्रैक बनाया नहीं गया है। सिर्फ यही नहीं, शहर की इक्का दुक्का सड़कों को छोड़ दें तो यहां पैदल चलने के लिए फुटपाथ नहीं हैं। स्टेशन से सदरकांटा होते हुए नदीपुरा और इलाइट टाकीज चौराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ नजर नहीं आता है। इसकी जगह पर जबरदस्त अतिक्रमण है। सब्जी, फल, के ठेले और कारोबारियों के वाहन इस पर खड़े रहते हैं। इससे पैदल चलने वाले लोग वाहनों के बीच से होकर गुजरते हैं। फिर ऐसे में साईिकल सवारों को भी इन्हीं वाहनों के बीच से होकर ही आवागमन करना होगा। वर्णी चौराहे से राजकीय बालिका इंटर कालेज और कचहरी चौराहे से श्रीतुवन मंदिर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बना हुआ है। सिर्फ साईिकल चलाने के लिए यहां भी कोई ट्रैक नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से स्कूल, कालजों में आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को इन सड़कों के बेतरतीब यातायात के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।