अग्निकांड और आपदाओं से निपटने के बताए तरीके
Lalitpur News - फोटो- 2कैप्सन- माक ड्रिल में पीड़ित को छत से नीचे उतारते राहत कर्मीअग्निकांड और आपदाओंसे निपटने के बताए तरीकेबस स्टाप में भीड़ प्रबन्धन के साथ अग्निकाण्

अग्निकाण्ड और आपदाओं से निपटने के लिए आपदा विशेषज्ञ व अग्निशमन विभाग ने मिलकर बस स्टैंड के पास माक ड्रिल की। इस मौके पर अग्निकांड के दौरान बिल्डिंग में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रदर्शन करके लोगों को टिप्स दिए। शनिवार को बस स्टाप पर भीड़ प्रबन्धन और अग्निकांड से संबंधित मॉडल का आयोजन किया गया। आम जनमानस के साथ स्काउट गाइड्स को जागरुक करते हुए परिवहन विभाग से सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विपिन चौधरी व पुलिस ट्रैफिक इंचार्ज आलोक कुमार, आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह, अग्निशमन विभाग से मदनलाल वर्मा, चालक प्रवीण कुमार, अखिल कुमार, अमित कुशवाहा, संतोष कुमार सहित आस पास के लोगों ने मॉड ड्रिल में हिस्सा लिया।
माक ड्रिल के माध्यम से अग्निकाण्ड आपदा से बचाव के तरीके बताए गए साथ ही हादसे के समय भीड़ प्रबंधन के संबंध में माक ड्रिल करके अभ्यास कराया गया। बिल्डिंग में आग पर काबू पाने के साथ उसमें फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू करने की मॉक ड्रिल कराई गई। ट्रैफिक पुलिस, स्काउट के बच्चों व आपदा मित्रों ने भीड़ प्रबंधन करके लोगों की जान बचाने का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉक्टरों की टीम ने सीपीआर की ट्रेनिंग भी दी, जिससे आम जनमानस अपने आप को सुरक्षित कर सके तथा बड़ी आपदा होने की स्थिति में लोगों को बचाया जा सके। इस दौरान आपदा विशेषज्ञ, अग्निशमन विभाग से आए विशेषज्ञों ने लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



