
बिना झिझक दर्ज कराएं शिकायत, कार्रवाई करेगी पुलिस
Lalitpur News - सोमवार को मिशन शक्ति टीम ने एक बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं...
कस्बा में सोमवार को मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरुक किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कई महिलाएं सामाजिक झिझक याफिर दूरी के कारण थाने तक नहीं पहुंच पातीं। इसीलिए मिशन शक्ति टीम गांव-गांव जाकर बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से उन्हें जागरूक कर रही है। सम्मेलन में महिलाओं को बताया गया कि वे अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध या उत्पीड़न की सूचना बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दे सकती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कराई है, जिसके माध्यम से मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी जा रही है।

यहां महिलाएं सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। टीम ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों में 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को नए कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शैलेंद्र कुमार विक्रम सिंह महिला आरक्षी शालीन पाल दिलासा देवी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


