Lalitpur News: फर्जीवाड़ा करके बेची भूमि

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

Lalitpur News: ललितपुर में एक ग्रामीण ने अपनी जमीन पत्नी के नाम ट्रांसफर करके उसे बेच दिया। सूचना मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय में मामला दर्ज कराया। वहीं, साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस ने कई अभियुक्तों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक और घटना में भाइयों ने अपने बीमार भाई की जमीन कब्जा कर ली।

Lalitpur News: फर्जीवाड़ा करके बेची भूमि

Lalitpur News: फर्जीवाड़ा करके बेची भूमिललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनयाना में एक ग्रामीण ने पहले अपनी जमीन पत्नी के नाम ट्रांसफर की और इसके बाद गांव में रहने वाले व्यक्ति से मोटी रकम लेकर यही भूमि बेच दी। इस मामले की जानकारी पीड़ित ग्रामीण को उस समय हुई, जब मामला दाखिल खारिज होने पहुंचा। जिसके बाद पीड़ित फूलचंद पत्र पूरनलाल ने न्यायालय के आदेश पर विपक्षी दंपति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पैसा इधर से उधर करने पर मुकदमा

साइबर अपराध की बढ़ती घटनाएं

ललितपुर। बढ़ती टेक्नोलॉजी के युग में साइबर अपराधों का दायरा बढ़ता जा रहा है। इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामले अत्यधिक संज्ञान में आ रहे हैं। ऐसे ही मामले में ऑनलाइन टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराए गए साइबर फ्रॉड के मामलों का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जांच के बाद साइबर फ्रॉड साबित होने पर सदर कोतवाली पुलिस ने कई अभियुक्तों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया।

भाई को मृत दिखा हड़पी भूमि

ललितपुर। सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेनगा में सगे भाइयों ने अपने ही बीमार भाई को मृत दिखाकर राजस्व कर्मियों की मदद से उसकी जमीन को अपने नाम दर्ज करवा लिया। इस मामले को लेकर पीड़ित बुजुर्ग बीमार ग्रामीण कीरत पुत्र मौन लाल जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित हुआ। यहां उसने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपना नाम जमीन के दस्तावेजों में दर्ज करने की मांग उठाई।

पुलिस की कार्रवाई

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सौंजना पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभिुयक्त राघवेन्द्र पुत्र कोमल अहिरवार निवासी ग्राम पण्डाखेरा को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय मय टीम के शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦भूमि फर्जीवाड़ा का मामला कब सामने आया?−
यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित ग्रामीण ने न्यायालय में शिकायत की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsललितपुरLalitpur News: फर्जीवाड़ा करके बेची भूमि