Lalitpur News: पाचौनी और कारीटोरन में कोटे मिले बंद

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

Lalitpur News: ललितपुर में जिला पूर्ति अधिकारी ने खाद्यान्न वितरण की जांच के लिए तीन उचित दर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दो दुकानें बंद मिलीं, जबकि खुली दुकान पर राशन वितरण बहुत कम पाया गया। दुकानों पर जरूरी सूचना बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं थे। तीनों विक्रेताओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पाचौनी और कारीटोरन में कोटे मिले बंद
पाचौनी और कारीटोरन में कोटे मिले बंद

Lalitpur News: ललितपुर। खाद्यान्न वितरण की हकीकत जानने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने तीन दुकानों का निरीक्षण किया। जिनमें से दो उनको बंद मिली तो वहीं एक दुकान खुली पाई गई। हालांकि इस पर बहुत संख्या में कार्डधारकों को राशन वितरण पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया। मंगलवार 13 अक्टूबर को जिला पूर्ति अधिकारी ने क्षेत्र की उचित दर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। वह ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत तेरा, ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पचौनी व ब्लाक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीटोरन की दुकानों पर गए। कारीटोरन की उचित दर दुकान बंद पाई गई।

यहां दुकान बंदी का कोई कारण चस्पा नहीं मिला। दुकान पर रेट बोर्ड स्टॉक बोर्ड व आवश्यक विभाग की सूचना प्रदर्शित नहीं पाई गई। इसी तरह ग्राम पंचायत पचौनी की उचित दर दुकान के विक्रेता शंकर सिंह दुकान बंद कर गायब ते। दुकान बंदी का कोई कारण चस्पा नहीं पाया गया और ना ही दुकान पर रेट बोर्ड स्टॉक बोर्ड व नि:शुल्क वितरण की सूचना प्रदर्शित पाई गई। ग्राम तेरा ब्लाक बिरधा की उचित दर दुकान खुली मिली लेकिन विक्रेता उपस्थित मिले। यहां तीन दिवस व्यतीत होने के बाद भी निरीक्षण के समय तक अत्यंत कम राशन कार्डों पर वितरण पाया गया। तीनों दुकानदारों को नोटिस जारी करके एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वितरण के समय बिना पूर्व सूचना के दुकान बंद करना दंडनीय अपराध है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वह समय से दुकान खोलकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsललितपुरLalitpur News: पाचौनी और कारीटोरन में कोटे मिले बंद