नाला किनारे मिली सरकारी दवाइयों की होगी जांच
नाला किनारे मिली सरकारी दवाइयों की होगी जांचमुख्य चिकित्साधिकारी ने अफसरों को जारी किए दिशा निर्देशतालबेहट। ग्राम पंचायत गेवरा-गुंदेरा स्थित मगराघाट प

नाला किनारे मिली सरकारी दवाइयों की होगी जांचमुख्य चिकित्साधिकारी ने अफसरों को जारी किए दिशा निर्देश तालबेहट। ग्राम पंचायत गेवरा-गुंदेरा स्थित मगराघाट पहाड़ी के पास सरकारी दवाइयां मिलने के मामले की जांच के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ग्राम पंचायत गेवरा-गुंदेरा स्थित एक नाले के पास मगराघाट पहाड़ी पर कुछ ग्रामीणों को सरकारी दवाइयां बिखरी पड़ी मिलीं। गौर से देखने पर आयरन, कैल्शियम समेत विभिन्न प्रकार की सरकारी दवाइयां और कंडोम पड़े थे। यह जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का कहना था कि जीवनरक्षक दवाइयों को फेंककर जनता का धन बर्बाद किया जा रहा है।
कुछ ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी इम्तियाज अहमद ने इस मामले की जांच के दिशा निर्देश जारी किए। उनका कहना है कि सरकारी दवाइयां फेकने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


