Lalitpur News: गाजर घास से मनुष्यों और पशुओं में त्वचा रोग, अस्थमा और ब्रोन्काइटिस

हिन्दुस्तान, ललितपुर
share

Lalitpur News: ललितपुर में गाजर घास की समस्या पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विदेशी खरपतवार किसानों और पशुओं के लिए खतरनाक है, जिससे गंभीर रोग फैल रहे हैं। 21वें गाजर घास उन्मूलन जागरुकता सप्ताह के दौरान जानकारी प्रदान की गई। गाजर घास के प्रबंधन के लिए सामुदायिक प्रयासों की आवश्यकता है।

Lalitpur News: गाजर घास से मनुष्यों और पशुओं में त्वचा रोग, अस्थमा और ब्रोन्काइटिस

Lalitpur News: ललितपुर। रेलवे ट्रैक, बंजर भूमि, उद्यान और सड़कों के किनारे दिखाई देने वाली गाजर घास विदेशी खतरनाक खरपतवार है। यह मनुष्यों के साथ-साथ पशुओं की सेहत के लिए बहुत घातक है। इससे दोनों को गंभीर रोग हो रहे हैं। इससे निपटने के लिए 22 अगस्त तक आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को अहम जानकारी दी गयी। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के निर्देशन में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र ललितपुर के केंद्राध्यक्ष डा. मुकेश चंद के नेतृत्व में 21वें गाजर घास उन्मूलन जागरुकता सप्ताह के तीसरे दिन 19 अगस्त को गाजरघास मुक्त केवीके परिसर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विषय वस्तु विशेषज्ञ सस्य एवं नोडल अधिकारी गाजरघास उन्मूलन जागरुकता सप्ताह डा. दिनेश तिवारी ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि गाजरघास तो आमतौर पर कांग्रेस घास, सफ़ेद टोपी, गजरी, चटक चांदनी, रुखैया आदि नामों से जाना जाता है। यह विदेशी आक्रामक खरपतवार है। भारत में पहली बार 1950 के दशक में दृष्टिगोचर होने के बाद यह विदेशी खरपतवार रेलवे ट्रैक, सड़को के किनारे, बंजर भूमि, उद्यान आदि सहित लगभग 35 मिलियन हेक्टेयर फसलीय और गैर फसलीय क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। यह एक वर्षीय शाकीय पौधा है। जिसकी लंबाई 1.5 से 2.0 मीटर तक होती है। यह मुख्यत: बीजों से फैलता है। इसका हर पौधा लगभग 25,000 से 50,000 बीज पौधा पैदा करने की क्षमता रखता है। इसके बीज अपने कम वजन के कारण हवा, पानी और मानवीय गतिविधियों के माध्यम से आसानी के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाते हैं। गाजरघास को सबसे अधिक खतरनाक खरपतवारों में गिना जाता है। कारण, इससे मनुष्यों और पशुओं में त्वचा रोग डरमेटाइटिस, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसे रोग फैलते हैं। इसके सेवन से पशुओं में अत्यधिक लार बनती और उनके मुंह में छाले हो जाते हैं। दस्त भी होने लगती है। घास के मैदानों, चरागाहों और वन क्षेत्रों में इसके फैलने से चारे की उपलब्धता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष ने भी सभी प्रतिभागियों को गाजरघास से होने वाले नुकसान और इसके प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक किया। साथ ही दूसरे कृषकों को अधिक से अधिक इस अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

गाजर घास के प्रबंधन की आवश्यकता

फूल आने से पहले ही बनाएं कम्पोस्ट ललितपुर। वैज्ञानिकों के मुताबिक गाजर घास जन मानस की समस्या है। इसलिए इसे नियंत्रित करने के लिए किसानों सहित समाज के सभी वर्गों को सामुदायिक पहल करनी होगी। इससे अपने आस पास के इलाके को गाजर घास से मुक्त रखा जा सकता है। कृषक बंधु फूल आने से पहली इस खरपतवार को उखाड़कर कम्पोस्ट याफिर वर्मी कम्पोस्ट बना सकते हैं। गाजर घास को विस्थापित करना के लिए चकौड़ा, गेंदा जैसे स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धी पौधों की प्रजातियों के बीज का छिड़काव किया जाना उपयुक्त रहता है।

सामान्य प्रश्न

✦गाजर घास से मनुष्यों को कौन-कौन सी बीमारियाँ हो सकती हैं?−
गाजर घास से मनुष्यों में त्वचा रोग डरमेटाइटिस, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसे रोग फैलते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsललितपुरLalitpur News: गाजर घास से मनुष्यों और पशुओं में त्वचा रोग, अस्थमा और ब्रोन्काइटिस