Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsInspection Reveals Deficiencies at Badraun Cow Shelter CDO Issues Notice to Secretary
फोटो- 16े दो दिनों में ठंड से बचाव के इंतजाम कराने का आश्वासन दिया।

फोटो- 16े दो दिनों में ठंड से बचाव के इंतजाम कराने का आश्वासन दिया।

संक्षेप:

Lalitpur News - फोटो- 16 कैप्सन- गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लेते मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान गोशाला

Dec 02, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

फोटो- 16 कैप्सन- गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लेते मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान गोशाला का रजिस्टर ले गईं सचिव, स्पष्टीकरण तलब एक माह का भूसा, सात दिन का साइलेज व 15 दिन की चूनी का रखें स्टाक मुख्य विकास अधिकारी को बादरौन गोवंश आश्रय स्थल में मिली कई कमियां ललितपुर। डगडगी प्रकरण के बावजूद गोशालाओं के संचालन को लेकर अफसरों गंभीर नहीं हुए हैं। जखौरा स्थित गोवंश आश्रय स्थल बादरौन का निरीक्षण करते समय स्वयं मुख्य विकास अधिकारी लापरवाही संग मनमानी से अवगत हुए। गोशाला का रजिस्टर घर ले जाने वाली सचिव को नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ विकास खण्ड जखौरा अन्तर्गत गोवंश आश्रय स्थल बादरौन गए। यहां 991 गोवंश मिले। जिनकी देखभाल के लिए तैनात 25 गो पालकों में मौके पर 20 उपस्थित पाये गये। सुरक्षा के लिए एक गार्ड सुबह और दूसरा शाम को ड्यूटी करता है। शेड संग कैम्पस में साफ-सफाई की स्थिति ठीक पायी गई। गोवंश के लिए आवश्यक दवायें उपलब्ध मिली। बीमार व छोटे गोवंश को पृथक से रखने की व्यवस्था थी। मौके पर 250 कुन्तल भूसा, 13 कुन्तल साईलेज व 15 कुन्तल पशु आहार उपलब्ध मिला। संरक्षित गोवंश के लिए भूसा पांच दिन, आधे दिन का साइलेज और एक दिन ता पशु आहार है। उन्होंने सीवीओ को निर्देशित किया कि आपूर्तिकर्ता से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक गोवंश आश्रय स्थल पर एक माह का भूसा, सात दिन का साइलेज और पंद्रह दिन के लिए चूनी/पशु आहार का स्टॉक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। गोवंश को खिलाने व पानी पिलाने की व्यवस्था है। सुरक्षा की दृष्टि से छह सीसी कैमरे लगे हैं। यहां हरा चारा अभी नहीं बोया गया है। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि हरे चारे की बुआई करायें। गोवंश आश्रय स्थल पर स्टाक रजिस्टर नहीं मिला। जानकारी करने पर ग्राम प्रधान ने बताया गया कि सचिव स्वाति सिंह विवरण तैयार करने के लिए स्टाक रजिस्टर अपने साथ ले गयी हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है, स्टॉक रजिस्टर गोवंश आश्रय स्थल पर ही होना चाहिए। खण्ड विकास अधिकारी जखौरा को निर्देशित किया जाता है कि इस संबंध में श्रीमती स्वाति सिंह, पंचायत सचिव बादरौन का स्पष्टीकरण लेकर तीन दिन के अन्दर प्रस्तुत करें। ठण्ड से बचाव के लिए एक शेड में व्यवस्था की गई पर दूसरे शेड में अभी कोई इंतजाम नहीं किए गए। ग्राम प्रधान ने दो दिनों में ठंड से बचाव के इंतजाम कराने का आश्वासन दिया।