ठहरे पानी की निकासी कराएं दुरुस्त, झाड़ियां भी कटवाएं

Apr 07, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share

Lalitpur News - संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की सफलता के लिए जमीनी स्तर पर शासन के निर्देशों का पालन आवश्यक है। हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर ध्यान देना और सभी विभागों का बेहतर समन्वय जरूरी है। एडीएम ने सभी विभागों को कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

ठहरे पानी की निकासी कराएं दुरुस्त, झाड़ियां भी कटवाएं

संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संचालित संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की सफलता के लिए जमीनीस्तर पर शासन के निर्देशों का अनुपालन जरूरी है। हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में साफ सफाई पर विशेष फोकस होना चाहिए। ठहरे पानी की निकासी, नालियों की साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई कराएं। बेहतर समन्वय के साथ सभी विभाग काम करें। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्रा की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए प्रथम अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शासन के दिशा निर्देशों को प्राथमिकता से लें और आवश्यक कार्रवाई करें।

जिला मलेरिया अधिकारी ने हाई रिस्क ग्रामों की सूची सभी सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध कराते कहा कि इन गांवों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जाए। गड्ढ़ों को मिट्टी से भरा जाये, झाड़ियों की कटाई संग ठहरे पानी की निकासी दुरुस्त कराई जाए। नालियों की साफ-साफई, लार्वानाशक दवा का छिड़काव अति आवश्यक है। इसके लिए सभी ब्लाकों पर 10-10 लीटर लार्वीसाइड दवा उपलब्ध कराई गयी है। तीनों नगर पंचायतों और नगर पालिका को भी लार्वीसाइड दवा टेमीफॉस दी गयी है। सफाई कर्मचारियों के माध्यम से इसका छिड़काव कराया जाएगा, जिससे संचारी रोगों से होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके। इस दौरान एडीएम ने सभी सम्बन्धित विभागों से प्रथम सप्ताह में किए गए कार्यों की फोटोयुक्त आख्या मय लिस्ट के अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी गतिविधियों से सम्बन्धित माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें, जिससे जनपद का फीडबैक और रैंकिंग राज्य में उच्च स्थान पर रहे। अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डा. सौरभ सक्सेना ने विभागवार प्रथम सप्ताह की उपलब्धि रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में जिला सूचना अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास आदि विभागों के अफसर मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।