Lalitpur News: गांवों के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाएं

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

Lalitpur News: गांवों के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाएंक्षेत्राधिकारी मड़ावरा ने थाना पुलिस अफसरों को दिए दिशा निर्देशदिदौनिया। शनिवार दोपहर पुलिस क्षेत्राधि

Lalitpur News: गांवों के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाएं

Lalitpur News: गांवों के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाएंक्षेत्राधिकारी मड़ावरा ने थाना पुलिस अफसरों को दिए दिशा निर्देश दिदौनिया। शनिवार दोपहर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार अग्रहरि ने थाना मदनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, मेस, हवालात और शौचालयों की साफ-सफाई का जायजा लिया। फिर कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, रोजनामचा, फ्लाई शीट, त्योहार रजिस्टर और हिस्ट्रीशीट समेत अन्य अभिलेखों को जांचा।उन्हें अद्यतन व व्यवस्थित रखने के निर्देश देने के साथ ही क्षेत्राधिकारी ने थाना के मालखाने में रखे मुकदमाती सामानों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शस्त्रागार में हथियारों और दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति, रखरखाव व कार्यशीलता को भी परखा।

मिशन शक्ति केंद्र पर महिला पुलिसकर्मियों से महिला शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली और महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी ने डिजिटल बीट पुलिसिंग के तहत यक्ष ऐप की समीक्षा की। उन्होंने बीट पुलिस अधिकारियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, त्योहारों और संवेदनशील स्थलों की मैपिंग तथा डेटा फीडिंग को देखा। उन्होंने बीट अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों, किरायेदारों, नए आगंतुकों और अपराधियों से संबंधित सूचनाएं नियमित रूप से एप पर अपडेट करने संग संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsललितपुरLalitpur News: गांवों के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाएं