कन्या भोज के दौरान नौ बच्चियों समेत दस की हालत बिगड़ी

Apr 14, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share

Lalitpur News - ललितपुर के मार्रौली ग्राम पंचायत में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद कन्या भोज के दौरान नौ बालिकाओं और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। डॉक्टरों ने देर रात सभी की हालत खतरे से बाहर बताई। सभी को इलाज के बाद घर जाने की अनुमति मिल गई।

कन्या भोज के दौरान नौ बच्चियों समेत दस की हालत बिगड़ी

ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत मार्रौली ग्राम पंचायत में धार्मिक अनुष्ठान के बाद कन्या भोज करने वाली नौ बालिकाओं और एक महिला की हालत बिगड़ गयी। सभी दस लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मार्रौली स्थित हनुमान मंदिर में ग्रामीणों ने एक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया था। जिसके पूर्ण होने पर सोमवार देर शाम कन्या भोज हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक खीर पूड़ी बनवाई और गांव की कन्याओं को बुलाकर उनको खीर पूड़ी परोसी। कन्या भोज करने के उपरान्त गांव में ही रहने वाली नौ बच्चियों तथा एक महिला की हालत बिगड़ गई।

उनके पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सभी को बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया और हालत में सुधार नहीं होता देख उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने सभी को भर्ती कर लिया और उनका उपचार कर रहे हैं। देर रात्रि करीब बारह बजे के बाद डॉक्टर ने सभी की हालत खतरे के बाहर बताई है। बीमार बच्चियों में 14 वर्षीय निशा पुत्री जयसिंह, तीन वर्षीय शुभी पुत्री राघवेंद्र, छह वर्षीय दृष्टि पुत्री राघवेंद्र, आठ वर्षीय चंदा पुत्री स्वर्गीय वृंदा, तीन वर्षीय मनीषा पुत्री पहाड़ सिंह, चार वर्षीय सुहाना पुत्री चंद्रभान, 17 वर्षीय निशा पुत्री अमोल, तीन वर्षीय सिबाय पुत्री बलराम, पांच वर्षीय प्राची पुत्री अरविंद और 40 वर्षीय अंगूरी पति जगत सिंह शामिल हैं। मंगलवार को इलाज के बाद सभी को घर जाने की इजाजत दे दी गयी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।