संस्कारों से आत्मा को भी परमात्मा बनाया जा सकता: मुनिश्री
Lalitpur News - फोटो- 6, 7कैप्सन- कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री के पास खड़े सदर विधायकसंस्कारों से आत्मा को भी परमात्मा बनाया जा सकता: मुनिश्रीपावागिरि में पंचकल्याणक मह

सुबह पंडित विनोद कुमार जैन शास्त्री बबीना के निर्देशन में मूलनायक भगवान चमत्कारी बाबा पारसनाथ स्वामी का मस्तिकाभिषेक कराया। फिर वात्सल्य मूर्ति बुंदेली संत मुनि सुव्रतसागर महाराज के मंगल सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया मुरैना तथा सह प्रतिष्ठाचार्य अमित जैन शास्त्री इंदौर के निर्देशन में देवाज्ञा, गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण जाप्यानुष्ठान के पश्चात ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं मंगल कलश की स्थापना हुई। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे मुनिश्री विराजमान रहे। डीजे की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते युवा, सत्य-अहिंसा के जयकारे लगाते श्रद्धालु, मंगल कलश लिए 24 अष्टकुमारियां व महिलाएं, बग्गी में सवार माता-पिता, सौधर्म इंद्र तथा त्रय रथ में विराजमान श्रीजी के साथ प्रमुख इंद्र-इंद्राणी आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा पावागिरि मंदिर से चलकर अयोध्या नगरी पहुंची। यहां विधि-विधान से श्रावक श्रेष्ठी शशि जैन, खुशी-प्रीतेश कुमार, रागनी-सौरभ पवैया परिवार ने ध्वजारोहण और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पांडाल का उद्घाटन किया। इसके उपरांत मंडप उद्घाटन, वेदिका शुद्धि, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, नंदी विधान मंडप प्रतिष्ठा के बाद याग मंडल विधान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुनि सुव्रतसागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि जब 24 माता-पिता, 24 सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र एवं महायज्ञ नायक सहित विभिन्न इंद्र-इंद्राणी 400 से अधिक जिनबिम्बों के संस्कार कर पाषाण को परमात्मा बना सकते हैं, तो संस्कारों के माध्यम से आत्मा को भी परमात्मा बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 24 माताओं की गोद भराई के साथ गर्भ कल्याणक के संस्कार का अद्भुत व दर्शनीय आयोजन होगा। सायंकाल महाआरती सुरेंद्र कुमार शाश्वत जैन पवा ने की। रात्रि में इंद्र दरबार, तत्व चर्चा, कुबेर द्वारा अयोध्या की रचना, रत्न वृष्टि, अष्टकुमारियों द्वारा माता की सेवा, 16 स्वप्न दर्शन एवं गर्भ कल्याणक की आंतरिक क्रियाओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. जयकुमार, राजकुमार जैन चकरपुर, अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन बबीना, मंत्री जयकुमार जैन कंधारी, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन बबीना, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, धरणेंद्र जैन, अनंत कुमार, पुष्पेंद्र जैन, आशीष जैन, अरविंद जैन, अचिन जैन, गौरव विरधा, सौरभ जैन, अक्षत पवा सहित क्षेत्र प्रबंध कार्यकारिणी समिति एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन बबीना ने किया तथा आभार उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा ने व्यक्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




