बार रोड के किनारे सरकारी जमीन रखा डिब्बा

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

बांसी में सक्रिय हिस्ट्रिशीटर गुंडा और उसके गुर्गों ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया है। पुराना बांसी बार रोड पर चौड़ीकरण की योजना के साथ ही कब्जा शुरू हुआ है। जगह-जगह डिब्बे रखकर कब्जे किए जा रहे हैं और शिकायत के बावजूद राजस्व विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा।

बार रोड के किनारे सरकारी जमीन रखा डिब्बा

बांसी। कस्बा में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर गुंडा के गुर्गों ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा शुरू कर दिया है। इस समय पुराना बांसी बार रोड इनके निशाने पर है। इसके चौड़ीकरण की घोषणा होते ही सड़क किनारे सरकारी जमीन पर डिब्बा आदि रखकर कब्जा किया जाने लगा है। बांसी से बार को जाने के लिए पुराने सड़क मार्ग को चौड़ा किया जाना है। शासन ने इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो जाएगा। कस्बा में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर गुंडा के गुर्गों ने इस सड़क मार्ग के किनारे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा शुरू कर दिया है।

कहीं चबूतरा बनाया जा रहा तो किसी स्थान पर लोहे और लकड़ी के डिब्बे रखे जा रहे हैं। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गयी लेकिन उन्होंने अवैध कब्जों को नही हटाया। जिसकी वजह से दबंग और उसके गुर्गों के हौसले बुलंद हो गए हैं। वह सरकारी भूमि के साथ निजी जमीनों पर भी अवैध कब्जे कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।