Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsFree Eye Camp in Jhansi on November 24 Elderly Man Commits Suicide in Lalitpur
24 को नि:शुल्क नेत्र शिविर का होगा आयोजन

24 को नि:शुल्क नेत्र शिविर का होगा आयोजन

संक्षेप:

Lalitpur News - 24 को नि:शुल्क नेत्र शिविर का होगा आयोजनललितपुर। मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी के निर्देशों के क्रम में आगामी 24 नवंबर को जिला चिकित्सालय संबद्ध राज्य स

Nov 12, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी के निर्देशों के क्रम में आगामी 24 नवंबर को जिला चिकित्सालय संबद्ध राज्य स्वशासी मेडिकल कालेज में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज आहमद ने बताया कि इस शिविर में मेडिकल कॉलेज की नेत्र सर्जन टीमें नि:शुल्क मोतियाबिन्द का आपरेशन लैन्स पद्धति से करेंगी। अन्य नेत्र रोगों का उपचार भी किया जायेगा। जिन मरीजों को मोतियाबिन्द का आपरेशन करवाना है, उन्हें उक्त तिथि पर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया जाएगा। -- हादसे में दिव्यांग वृद्ध ने फांसी लगा दी जान ललितपुर। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कड़ेसरा बांसी में सोमवार की रात एक दिव्यांग वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना से गांव में शोक का माहौल है। 65 वर्षीय गिरबल कुछ समय पूर्व एक हादसे में दिव्यांग हो गए थे। इनके कूल्हे में गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से उसको चलने में समस्या हो गयी थी। बीती रात उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें गिरबल का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। दोपहर बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।