Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsFoundation Laid for 691 CM Housing Projects in Lalitpur Benefiting Underprivileged Families
आज एक साथ 691 सीएम आवासों की रखी जाएगी नींव

आज एक साथ 691 सीएम आवासों की रखी जाएगी नींव

संक्षेप:

Lalitpur News - आज एक साथ 691 सीएम आवासों की रखी जाएगी नींवजिलाधिकारी की अच्छी मुहिम का जनपद आकर श्रीगणेश करेंगे मण्डलायुक्तसहरियाओं, निराश्रित महिलाओं, बसोर, दिव्यां

Dec 26, 2025 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

आज एक साथ 691 सीएम आवासों की रखी जाएगी नींव जिलाधिकारी की अच्छी मुहिम का जनपद आकर श्रीगणेश करेंगे मण्डलायुक्त सहरियाओं, निराश्रित महिलाओं, बसोर, दिव्यांगों व कुष्ठ रोगी होंगे लाभान्वित ललितपुर। मिट्टी के कच्चे घरों और झोपड़ियों के भीतर मुफलिसी की जिंदगी गुजर बसर करने वाले 691 गरीब परिवारों के अपने पक्के घर का सपना पूरा होने की नींव आज एक साथ रखी जाएगी। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की इस मुहिम का मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे जनपद आकर शुभारम्भ करेंगे। बुंदेलखंड स्थित अतिपिछड़े जनपद ललितपुर में पिछड़ापन और गरीबी हर तरफ दिखाई देती है। यहां के ग्रामीण इलाकों में अभी भी मिट्टी के कच्चे घरों और लकड़ियों को पालीथिन से ढककर बनी झोपड़ियों में लोग गुजर बसर कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हर रोज मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण करने वाले इन लोगों के लिए अपनी पक्की छत किसी सपने की तरह है। जिसको पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना संचालित कर रखी है। इसके तहत सहरिया आदिवासियों, 18 से 40 वर्ष की निराश्रित महिलाओं, बसोर, दिव्यांग और कुष्ठ रोगियों को लाभान्वित किए जाने का प्रावधान है। इस बार शासन ने मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत जनपद में 1602 व्यक्तियों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया। लाभार्थियों की सूची तैयार करने के साथ ही जिलाधिकारी ने इस योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए 26 दिसंबर को एक साथ अधिक से अधिक आवासों का निर्माण कार्य एक साथ प्रारंभ करने संबंधी निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिनका ले आउट और मनरेगा मस्टर रोल एक साथ जारी किया जा सके। विकास विभाग अधिकारियों ने फिलहाल 691 लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली है। 26 तारीख दिन शुक्रवार को मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी जनपद आगमन के दौरान इस कार्य का शुभारंभ करेंगे। एक साथ इतने आवासों का काम प्रारम्भ होने से मनरेगा भी गति पकड़ेगी।