Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsFake Cardiologist Abhinav Singh s Custody Extended for 14 Days Next Hearing on January 1 2026
इंजीनियर बना डॉक्टर : कोर्ट ने 14 दिन बढ़ाई अभिनव की कस्टडी रिमाण्ड

इंजीनियर बना डॉक्टर : कोर्ट ने 14 दिन बढ़ाई अभिनव की कस्टडी रिमाण्ड

संक्षेप:

Lalitpur News - ललितपुर में अभिनव सिंह, जो बहनोई की पहचान से फर्जी कार्डियोलाजिस्ट बना था, की कस्टडी रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अदालत में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। अगली सुनवाई 01 जनवरी 2026 को होगी, तब तक आरोपित जेल में रहेगा।

Dec 20, 2025 09:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

ललितपुर। बहनोई की डिग्री और पहचान के सहारे फर्जी कार्डियोलाजिस्ट बन हजारों लोगों का इलाज करने वाले अभिनव सिंह की कस्टडी रिमांड को न्यायालय ने चौदह दिनों के लिए बढ़ा दिया। अब आगामी 01 जनवरी 2026 को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। तब तक आरोपित को जेल में रहना होगा। शुक्रवार को पुलिस के जांच अधिकारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में कस्टडी रिमाण्ड बढ़ाने का अनुरोध किया। विवेचक की ओर से अदालत में अभिनव सिंह के फर्जीवाड़े से संबंधित कई महत्वपूर्ण अभिलेखीय साक्ष्य रखे। जिसमें विभिन्न शैक्षणिक अभिलेख, सर्विस से संबंधित दस्तावेज और चार आधार कार्ड भी शामिल हैं।

जिनको इंजीनयर अभिनव सिंह ने चोला बदलकर डॉ. राजीव गुप्ता बनने के लिए कूटरचित तरीके से तैयार कराए थे। विवेचक की ओर से बहनोई के मूल दस्तावेज के सम्बन्ध में भी साक्ष्य रखे गए। जिनको अपना बताकर अभिनव सिंह कार्डियोलाजिस्ट बन बैठा था। विवेचक की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए न्यायालय ने अभिनव सिंह की कस्टडी रिमाण्ड 14 दिन तक के लिए दी। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए एक जनवरी 2026 की तिथि नियत की गई है। इस दौरान पीठासीन अधिकारी वीडियो क्रान्फ्रेस के माध्यम से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे अभियुक्त से रूबरू भी हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;