सीसीटीवी कैमरे की नजर में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

ललितपुर में उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 8 परीक्षा केंद्रों पर 4,771 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, और किसी को भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं थी।

सीसीटीवी कैमरे की नजर में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

ललितपुर। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर भर्ती- 2025 की तीन दिवसीय परीक्षा के दूसरे दिन शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 2,391 और दूसरी में 2,380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दरम्यान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को प्रथम और द्वितीय पाली में शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3120-3120 परीक्षार्थियों को प्रतिभाग करना था। परीक्षा देने के लिए सोमवार रात से ही परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह होते ही परीक्षार्थी और उनके परिजन केंद्रों के बाहर डट गए।

गेट खुलते ही चरणबद्ध चेकिंग के बाद युवक और युवतियां परीक्षा केंद्रों में दाखिल हुए। सुबह दस से बारह और इसके बाद दोपहर की पाली में दो से चार बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में कुल 3120 अभ्यर्थियों में से 2391 उपस्थित व 729 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में भी 2380 परीर्थियों ने पेपर दिया और 740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर पुलिस बल का कड़ा पहरा रहा और सघन तलाशी अभियान भी लगातार चला। इस दौरान किसी को भी मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर नहीं ले जाने दिया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ सभी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करके प्रत्येक गतिविधियों पर अपनी नजर बनाये रखी। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी निरंतर भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रों की निगरानी करते रहने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर पैनी नजर बनाये रखें। कोई भी परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश करे तो सख्त कार्रवाई की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur Newsसीसीटीवी कैमरे की नजर में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा